लाइव न्यूज़ :

ग्लैमर तड़का के साथ जया, हेमा और उर्मिला सहित ये 5 अभिनेत्रियां चुनावी मैदान में

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 18, 2019 18:08 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अभिनेता और अभिनेत्रियों का राजनीति से गहरा रिश्ता है। भारत की राजनीति के इतिहास में कई ऐसे नेता हुए हैं, जो फिल्मी दुनिया से संबंध रखते हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी मैदान में कई अभिनेत्रियां राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं। कुछ की तो ये पहली पारी है तो कुछ पहले से ही सक्रिय राजनीति में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले राजनीति में आकर सबको चौंका दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। तो आइए हम आपको पॉंच ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जो लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी मैदान में हैं? 

1- उर्मिला मातोंडकर 

उर्मिला मातोंडकर मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उर्मिला ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा की ओर से मनोज कुमार जय प्रकाश सिंह मैदान में हैं। उर्मिला मातोंडकर राजनीति में इस बार पहली बार किस्मत आजमा रही हैं। 

2. पूनम सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी के यहां से उम्मीदवार राजनाथ सिंह हैं।  वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार यहां से आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। लखनऊ लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में छह मई को मतदान हैं। पूनम सिन्हा राजनीति में इस बार पहली बार किस्मत आजमा रही हैं। 

3. सुमलता अंबरीश

अभिनेत्री सुमलता अंबरीश इस बार मंड्या लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी का समर्थन हासिल है। अभिनेत्री सुमलता अंबरीश मशहूर दक्षिण भारत के अभिनेता अम्बरीष मांड्या की पत्नी हैं। अम्बरीष का निधन  नवंबर 2018 में हो गया था। सुमलता ने तेलगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिन्दी की 220 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

 सुमलता अंबरीश के खिलाफ मंड्या लोकसभा सीट से 29 वर्षीय निखिल कुमारस्वामी  हैं, जो मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और राज्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। 

4- जया प्रदा 

अभिनेत्री जया प्रदा उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। इनके खिलाफ सपा के उम्मीदवार आजम खान मैदान में हैं। रामपुर में 23 अप्रैल को तीसरे चरण में चुनाव है।

जया प्रदा ने कई बेहतरीन हिंदी फिल्मों में काम किया है। जया प्रदा को कई बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया है। उन्होंने बॉलीवुड में तकरीबन सैकड़ों फिल्में की हैं। राजनीति की बात करें तो जया प्रदा ने राजनीति में कदम 1994 में तेलुगू देशम पार्टी से की थी। 1996 जयाप्रदा को आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य सभा में मनोनीत किया गया था। सपा में शामिल होने के बाद 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान रामपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीती। इसके बाद 2009 का लोकसभा चुनाव भी इसी सीट से जया प्रदा जीतीं। 2019 में जया प्रदा को बीजेपी ने रामपुर से टिकट दिया है। 

5- हेमा मालिनी

अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। थुरा से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री हेमा मालिनी सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक हैं। हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा से सांसद भी हैं। वो सक्रिय राजनीति में कई सालों से हैं। हेमा मालिनी बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हैं।

बॉलीवुड में उन्होंने सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनको कई बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया है। मथुरा में चुनाव 18 अप्रैल को है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019हेमा मालिनीजयाप्रदाउर्मिला मार्तोडकरमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की'सब कुछ' थे, एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, अपूरणीय शून्य?, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन पर भावुक होकर...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर