लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड हस्तियों ने पैरालंपिक में पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना को बधाई दी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:38 IST

Open in App

बॉलीवुड हस्तियों अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और करीना कपूर खान ने शनिवार को तोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना के पदक जीतने की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।नरवाल ने तोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में रिकॉर्ड कायम करते हुए भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने रजत पदक जीता। बच्चन ने नरवाल और अडाना को पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 45 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, ''शानदार प्रदर्शन जारी है! मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना को तोक्यो पैरालंपिक्स में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीतने के लिए बधाई।'' पन्नू ने नरवाल और अडाना के पदक जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ''एक स्वर्ण और एक रजत भारत आ रहा है।'' करीना ने इंस्टाग्राम पर नरवाल की तस्वीर साझा की और लिखा, ''गर्व का पल। मनीष नरवाल को बधाई।'' दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी स्वर्ण पदक जीतने पर नरवाल को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''भारत के नाम एक और स्वर्ण। मनीष नरवाल को बधाई।'' अभिनेता ने एक और पोस्ट में अडाना को भी बधाई दी।राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर नरवाल और अडाना की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''पैरालंपिक में भाग लेने वाले हमारे सभी खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है।'' बाद में हस्तियों ने बैडमिंटन पुरूष एकल एसएल3 वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत को भी बधाई दी। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत ने फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराया जबकि उनके हमवतन मनोज सरकार ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में जापान के दाइसुके फुजीहारा को हराकर कांस्य पदक जीता। दोनों ही खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत दर्ज की। कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''प्रमोद भगत को स्वर्ण जीतने पर बधाई।'' पन्नू ने ट्वीट किया, ''एक और, गिनती नहीं रुकनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील