लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: CCD के मालिक वी. जी. सिद्धार्थ का शव बरामद, मंगलुरु में नेत्रावती नदी के किनारे मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 07:28 IST

सिद्धार्थ सोमवार दोपहर बेंगलुरू से हासन जिले में सक्लेशपुर के लिए रवाना हुए थे लेकिन उन्होंने बीच रास्ते में अपने ड्राइवर को मंगलुरू की तरफ चलने को कहा। वह आखिरी बार सोमवार रात दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी पर पुल के पास दिखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवी. जी. सिद्धार्थ मशहूर चेन 'कैफे कॉफी डे' के मालिक हैं, सोमवार शाम से थे लापताकर्नाटक के मंगलुरू में नेत्रावती नदी के किनारे मिला सिद्धार्थ का शव

कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक और कर्नाटर के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वी. जी. सिद्धार्थ का शव बरामद कर लिया गया है। उनका शव मंगलुरू में नेत्रावती नदी के किनारे होइज बाजार के करीब मिला है। सिद्धार्थ सोमवार शाम को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गये थे। 

मंगलुरु पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने बताया, 'हमने बुधवार सुबह शव बरामद की। इसकी पहचान कराया जानी बाकी है। हमने परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचित कर दिया है। हमारी जांच आगे भी जारी रहेगी।'

पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ सोमवार दोपहर बेंगलुरू से हासन जिले में सक्लेशपुर के लिए रवाना हुए थे लेकिन उन्होंने बीच रास्ते में अपने ड्राइवर को मंगलुरू की तरफ चलने को कहा। वह आखिरी बार सोमवार रात दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी पर पुल के पास दिखे थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा था कि वह पुल के पास टहलने जा रहे हैं। जब वह नहीं लौटे तो ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। 

लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस वीजी सिद्धार्थ की तलाश में जुट गई थी। उनकी तलाश में पुलिसकर्मियों, तटरक्षक बल, गोताखोर और मछुआरे सहित करीब 200 लोग लगाये गये थे। सिद्धार्थ की खोजबीन के बीच मंगलवार को उनका एक खत भी सामने आया था जिसमें वह वित्तीय लेनदेन और बिजनेस में विफल रहने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इस खबर के बाद सीसीडी का शेयर भी 20 प्रतिशत तक कल गिर गया था। वहीं, आयकर विभाग ने भी कहा कि उद्योगपति ने अपने और अपने प्रतिष्ठानों पर छापों के बाद कुछ आय छिपाकर रखना स्वीकार किया था।

टॅग्स :कर्नाटककैफ़े काफी डे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज