लाइव न्यूज़ :

बोध गया विस्फोट मामला: जेएमबी का एक और आतंकी गिरफ्तार, दलाई लामा की यात्रा के दौरान हुआ था विस्फोट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 04:29 IST

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बोध गया विस्फोट मामले में जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक और कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।

Open in App

कोलकाता, 11 जून। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बोध गया विस्फोट मामले में जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। गया में यह विस्फोट जनवरी में दलाई लामा की यात्रा के दौरान हुआ था। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुगली जिले के बंदेल रेलवे स्टेशन से आरोपी को टिकट खरीदते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हजीबुल्ला ने विस्फोटक खरीदने में मदद की थी।आरोपी को स्थानीय अदालत ने 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एसटीएफ ने अभी तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि म्यांमार में रोहिंग्या आतंकियों के मारे जाने का बदला लेने के उद्देश्य से बोधगया में दलाई लामा की मौजूदगी में 19 जनवरी को आतंकियों ने विस्फोट किया था। जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को मंदिर परिसर में आईईडी विस्फोट की भी जानकारी मिली थी। 

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद जिले से छह आतंकियों को कोलकाता पुलिस की विशेष टास्क फोर्स पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक अन्य आतंकी को 11 जून को गिरफ्तार किया गया है।  

टॅग्स :आतंकवादीकोलकाताबांग्लादेशदलाई लामा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज