लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाने को तैयार हुआ नाविक, पहले वैक्सीनेशन टीम के सदस्य को उठाकर पटकने का सामने आया था वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 10:49 IST

यूपी के बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में लमुहीं ग्राम सभा के सामने सरयू तट पर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य को एक नाविक ने उठाकर जमीन पर पटक दिया। दरअसल, वैक्सीनेशन टीम के सदस्य ने नाविक को टीकाकरण के लिए बुलाया था लेकिन नाव पर सवार नाविक ने टीका लेने से इंकार कर दिया था। फिलहाल, अब वो टीका लेने के लिए मान गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर रोजाना तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं।वैक्सीन नहीं लगवाने के लिए लोग कई तरह के बहाने बनाते हुए भी दिख रहे हैं।टीके से बचने के लिए कोई पेड़ पर चढ़ जा रहा है तो कोई नदी में कूद जा रहा है।

बलिया: देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। ऐसे में जहां कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है तो वहीं देश के कई हिस्सों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां एक नाविक टीका लगवाने से बचने के लिए वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से हाथापाई करता हुआ नजर आया। हालांकि, न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से यह खबर सामने आई है कि अब यह नाविक टीका लगवाने को तैयार हो गया है।

एएनआई को दिए एक बयान में अतुल दुबे (ब्लॉक देव अधिकारी, रेवती) ने बताया कि वह (नाविक) शुरू में आशंकित था लेकिन अंततः वैक्सीन लेने के लिए आश्वस्त हो गया। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य आदमी वैक्सीन से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन उसने भी अब टीका लगवा लिया है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक नाविक ने वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से हाथापाई कर उसे जमीन पर गिरा दिया। 

यह वाकया रेवती थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां बुधवार को लमुहीं ग्राम सभा के सामने सरयू तट पर वैक्सीनेशन टीम नाविक को लगातर टीका लेने की बात कह रही थी। नाविक को वैक्सीनेशन टीम के सदस्य ने टीकाकरण के लिए बुलाया, लेकिन नाव पर सवार नाविक ने टीका लेने से मना कर दिया। वह लगातार यही कह रहा था कि उसे अभी टीका नहीं लेना है। मगर वैक्सीनेशन टीम द्वारा बार-बार बुलाये जाने से वो नाराज हो गया और नाव से कूदकर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से उलझ गया। यही नहीं, इस दौरान उसने वैक्सीनेशन टीम के सदस्य को जमीन पर गिरा दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया