लाइव न्यूज़ :

UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में दो विषयों में होंगे फेल तो दोबारा मिलेगा मौका, जानें पूरा नियम

By धीरज पाल | Updated: April 19, 2018 11:48 IST

UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक हाईस्कूल का कोई भी छात्र अगर किसी एक विषय में फेल होता है या फिर छात्र किसी कारणवश परीक्षा छोड़ देता है तो वह भी पास माना जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

Open in App

इलाहाबाद, 19 अप्रैल: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटर के नतीजे से पहले ही लगभग 4.69 लाख छात्र फेल हो गए। ये ऐसे छात्र थे जिन्होंने इंटमीडिएट में एक या एक से अधिक विषयों की परीक्षा छोड़ दी थी। यूपी बोर्ड के नियम के तहत इंटर में एक भी विषय की परीक्षा छोड़ने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा। ऐसे में यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर सहुलियत बरती है। यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक हाईस्कूल का कोई भी छात्र अगर छह विषय में किसी एक विषय में फेल होता है या फिर छात्र किसी कारणवश परीक्षा छोड़ दिया है तो वह भी पास माना जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल में कुल 6 विषय हैं। 

हाईस्कूल में एक विषय में फेल होने पर दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा   

जैसा कि अगर हाईस्कूल में को छात्र किसी एक एग्जाम में फेल होता है तो वह छात्र चाहे तो एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। कंपार्टमेंट एग्जाम जुलाई में कराई  जाती है। इतना ही नहीं अगर हाईस्कूल में छात्र दो विषयों में फेल होता है तो उसे भी बोर्ड की तरफ से सहुलियत मिलेगी। बता दें ऐसी स्थिति में छात्र को एक ही विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी, अगर छात्र उस विषय में पास हो जाएगा तो उसे मार्कसीट मुहैया कराई जाएगी। यह नियम सिर्फ हाईस्कूल के छात्रों पर लागू होती है, इंटमीडिएट के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने की व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें- UP Boards Reults 2018: यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट को सबसे पहले देखने के लिए यहां करें क्लिक

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद 16 अप्रैल से नया एकेडमिक सत्र शुरू कर दी है। साल 2017 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 9 जून को घोषित किया गया था। परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक हुईं थी। वहीं यूपी बोर्ड साल 2016 के रिजल्ट 15 मई को घोषित हुआ था। हालांकि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी तक हुईं।  

छात्र ऐसे करें अपना यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल)रिजल्ट 2018और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2018 चेक 

यह भी पढ़ें- UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने वाले छात्र रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या

1.  सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर लॉगइन करें। UPMSP,2.  इसके बाद आप यूपी 10वीं या 12वीं के रिजल्ट 2018 लिंक पर क्लिक करें।3.  अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।4.  रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल / इंटर रिजल्‍ट 2018 आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।5.  रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल / इंटर रिजल्‍ट 2018 मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज