लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनाव 2026ः 227 वार्ड और 2,516 लोगों ने भरा पर्चा, 30 दिसंबर को 2122 नामांकन, भाजपा-शिवसेना, ठाकरे बंधु और कांग्रेस नीत गठबंधन से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 14:32 IST

BMC Elections 2026: 23 निर्वाचन अधिकारियों के पास दाखिल कुल 2,516 नामांकन पत्रों में से ‘एम-ईस्ट’ वार्ड को सबसे अधिक 183 नामांकन प्राप्त हुए।

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीदवार 2 जनवरी को अपराह्न 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर तक 400 से कुछ अधिक नामांकन दाखिल हुए थे।वार्ड में गोवंडी, देवनार, चेंबूर, ट्रॉम्बे, मानखुर्द और अनिक जैसे इलाके शामिल हैं।

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए कुल 2,516 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन ही जमा किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 227 वार्डों वाले बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त हुई। अधिकारियों के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हो गई, जबकि उम्मीदवार दो जनवरी को अपराह्न तीन बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।

शहर के 23 निर्वाचन अधिकारियों के पास दाखिल कुल 2,516 नामांकन पत्रों में से ‘एम-ईस्ट’ वार्ड को सबसे अधिक 183 नामांकन प्राप्त हुए। इस वार्ड में गोवंडी, देवनार, चेंबूर, ट्रॉम्बे, मानखुर्द और अनिक जैसे इलाके शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर तक 400 से कुछ अधिक नामांकन दाखिल हुए थे,

जबकि पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतिम क्षण तक चली बातचीत के कारण अंतिम दिन 2,122 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर तक कुल 11,391 नामांकन पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में स्वाभिमानी पार्टी का महा विकास आघाड़ी को समर्थन

महाराष्ट्र के आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए स्वाभिमानी पार्टी ने महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की और कहा है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। स्वाभिमानी पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने विधान परिषद में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल को लिखे पत्र में कहा कि निकाय चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कथित कुप्रशासन और भ्रष्टाचार के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं।

शेट्टी ने सत्तारूढ़ दलों पर विकास के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके चलते गरीब और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं, जबकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, राकांपा और शिवसेना साझेदार हैं।

शेट्टी ने कहा कि एमवीए के उम्मीदवार जनहित के मुद्दों को उठाने और शहरी नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में हैं। पत्र में कहा, “इसी को ध्यान में रखते हुए स्वाभिमानी पार्टी ने राज्यभर में निकाय चुनावों में महा विकास आघाडी के उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है।” राज्य के 29 निकायों के लिए मतदान 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रशिव सेनाBJPउद्धव ठाकरेराज ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?