लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में पूर्व विधायक के आवास के बाहर विस्फोट, आवास का मुख्य द्वार और सड़क क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: October 7, 2022 11:52 IST

पुलिस के मुताबिक, क्वाकीथेल ताखेलंबम लेइकाई इलाके में हुए इस विस्फोट के तुरंत बाद मणिपुर पुलिस और बम विशेषज्ञों के दल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

Open in App
ठळक मुद्दे विस्फोट से पूर्व विधायक के लोकेन सिंह के आवास का मुख्य द्वार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।बगल में लगे स्ट्रीट लैंप और सड़क के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

इंफालः मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में पूर्व विधायक के लोकेन सिंह के आवास के बाहर गुरुवार रात आईईडी विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट ज्यादा शक्तिशाली नहीं था लेकिन मुख्यद्वार को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से सिंह के आवास का मुख्य द्वार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके बगल में लगे स्ट्रीट लैंप और सड़क के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, क्वाकीथेल ताखेलंबम लेइकाई इलाके में हुए इस विस्फोट के तुरंत बाद मणिपुर पुलिस और बम विशेषज्ञों के दल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सिंह के अपने आवास में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद आईईडी विस्फोट हुआ। सिंह ने मणिपुर में साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर सगोलबंद सीट से किस्मत आजमाई थी। हालांकि, चुनाव में उन्हें हार मिली थी। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्होंने मामले की तत्काल जांच की मांग की। फिलहाल किसी ने भी इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

टॅग्स :मणिपुरबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है