लाइव न्यूज़ :

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में औरंगजेब लेन पर 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' का बैनर चिपकाया, पुलिस अधिकारी ने हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2022 07:26 IST

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर विश्वनाथ मार्ग कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा, औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को माराभाजयुमो ने कहा औरंगजेब के नाम पर सड़क का नाम रखना शर्मनाक हैभाजयुमो ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुगलों के नाम पर रखे सड़कों के नाम बदलने को कहा

नयी दिल्लीः भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन की संकेतक पट्टिका पर 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' का बैनर चिपकाते हुए कहा कि मुगल बादशाह ने लाखों हिंदुओं की हत्या की है। दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर विश्वनाथ मार्ग कर दिया है।

रुखार ने कहा, ‘‘औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मार डाला और उनके धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया। सड़क का नाम उनके नाम पर रखना शर्मनाक है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मांग करता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार उन सभी सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के नाम बदल दे, जिनमें मुगल शासकों के नाम हैं क्योंकि ये हिंदू भावनाओं को आहत करते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गश्त के दौरान उन्होंने साइनबोर्ड पर कथित बैनर देखा और उसे हटा दिया। 

 

टॅग्स :BJPdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर