लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा के मुस्लिम चेहरों ने तीन तलाक को नहीं बनाया चुनावी मुद्दा

By भाषा | Updated: April 24, 2019 03:48 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिनमें दो मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने मुर्शिदाबाद लोक सभा सीट से हुमायूं कबीर और जंगीपुर से माफूजा खातून को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व तृणमूल कांग्रेस मंत्री कबीर ने कहा कि राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए भाजपा की ‘‘मुस्लिम विरोधी’’ छवि बनाई हैजंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ । 

पश्चिम बंगाल में भाजपा के दो मुस्लिम चेहरों ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान में तीन तलाक को चुनावी मुद्दा नहीं बनाने का फैसला किया और घरेलू हिंसा एवं समुदाय में महिलाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता जैसे मुद्दों को उठाया।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिनमें दो मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने मुर्शिदाबाद लोक सभा सीट से हुमायूं कबीर और जंगीपुर से माफूजा खातून को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने तीन तलाक को चुनावी मुद्दा बनाया है, लेकिन कबीर और माफूजा को लगता है कि इसे चुनावी मुद्दा बनाने से अधिक लाभ नहीं होगा।

माकपा से दो बार विधायक रह चुकीं माफूजा ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मेरी चुनाव प्रचार मुहिम में तीन तलाक का मुद्दा नहीं उठाया गया क्योंकि इस मामले का देशभर में समान प्रभाव नहीं है। देश के अन्य हिस्सों की तुलना में पश्चिम बंगाल में तीन तलाक के पीड़ित कम हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मूलभूत सुविधाओं, बीड़ी मजदूरों की दशा, युवाओं के लिए रोजगार और गंगा नदी के किनारों के कटाव जैसे स्थानीय मुद्दों पर बल दिया।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने घरेलू हिंसा और मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान को मुद्दा बनाया। कबीर ने भी कहा कि लोगों तक पहुंचने के लिए कई अन्य अहम मुद्दों को उठाए जाने की आवश्यकता हे। उन्होंने कहा, ‘‘तीन तलाक को लेकर अल्पसंख्यक बंटे हुए हैं। उनकी दुविधा को बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।

इसके बजाए, हमने मुस्लिम घरों में बच्चियों के लिए उचित शिक्षा समेत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए प्रचार किया।’’ दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि विपक्ष ने भाजपा को ‘‘हिंदुओं की पार्टी’’ के रूप में पेश किया और वे इस सोच को बदलने की दिशा में काम करेंगे।

पूर्व तृणमूल कांग्रेस मंत्री कबीर ने कहा कि राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए भाजपा की ‘‘मुस्लिम विरोधी’’ छवि बनाई है और पार्टी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह