लाइव न्यूज़ :

भाजपा की ‘लापता’ विधायक पुलिस थाने में मिली

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:16 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को तड़के रहस्यमय परिस्थितियों में ‘‘लापता’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक केवल छह घंटे बाद पास के एक पुलिस थाने में मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सालतोरा विधानसभा सीट से विधायक चंदना बौरी की उनके पति ने लगभग तड़के 2:45 बजे सीआईएसएफ कमांडो को लापता होने की सूचना दी थी, जो ‘एक्स’ श्रेणी के केंद्रीय सुरक्षा कवर के तहत उनकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। अधिकारियों ने कहा कि तलाश शुरू की गई और उनके मोबाइल फोन पर कॉल की गई। विधायक ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडो को फोन पर बताया कि वह गंगाजलघाटी पुलिस थाने में थीं और अपने पति के साथ कथित तौर पर बहस के बाद वह घर से निकल गईं। विधायक बाद में सुरक्षा दल के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पहुंची। तीस वर्षीय बौरी एक दैनिक वेतन भोगी की पत्नी हैं और उन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की थी। 'एक्स' श्रेणी की केंद्रीय वीआईपी सुरक्षा कवर के तहत, कम से कम दो सशस्त्र कमांडो उनके निवास स्थान पर सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे मौजूद रहते हैं। चुनाव के बाद संभावित खतरों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कई भाजपा विधायकों को यह सुरक्षा प्रदान की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य भी अब कहे जाएंगे विधायक, भारत सरकार के स्तर पर लिया गया निर्णय

भारतUttar Pradesh: विधायक को मिलते हैं 1.95 लाख रुपए प्रतिमाह?, अब यूपी में भी बढ़ेगी विधायकों की सैलरी और पेंशन!

भारतदिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 विधायकों को MCD में मनोनीत किया, पूरी सूची यहां

भारतRajasthan Politics: विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA, सदन में ही गुजारी सारी रात

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह