लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग रघुराम राजन के शामिल होने पर भाजपा का तंज, कहा- खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं पूर्व RBI गवर्नर

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 14, 2022 12:36 IST

यूपीए के दूसरे कार्यकाल और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के शुरुआती वर्षों के दौरान रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की भागीदारी पर भाजपा ने तंज कसा।राजन बुधवार सुबह राजस्थान में गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल हुए।आरबीआई के पूर्व गवर्नर पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि राजन खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की भागीदारी पर भाजपा ने तंज कसा। राजन बुधवार सुबह राजस्थान में गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल हुए। पदयात्रा में भाग लेने के लिए आरबीआई के पूर्व गवर्नर पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि राजन खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं।

उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था पर अपनी टिप्पणियों को अवसरवादी भी कहा। मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, "रघुराम राजन, पूर्व आरबीआई गवर्नर, कांग्रेस द्वारा नियुक्त, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। वह खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं। बस इतना कि भारत की अर्थव्यवस्था पर उनकी टिप्पणी को तिरस्कार के साथ खारिज कर दिया जाना चाहिए। यह रंगीन और अवसरवादी है।"

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रघुराम राजन और राहुल गांधी को मार्च करते हुए चर्चा करते देखा गया। कांग्रेस ने दोनों की एक तस्वीर साझा की और हिंदी में ट्वीट किया, "भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कदम मिलाते आरबीआई के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन।।।नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब।"

टॅग्स :रघुराम राजनभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल