लाइव न्यूज़ :

"भाजपा का डीएनए ओबीसी के खिलाफ है, नहीं चाहती है जाति आधारित जनगणना हो", रणदीप सिंह सुरजेवाला ने साधा भाजपा पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 5, 2023 08:58 IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जाति जनगणना के सवाल पर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उसके डीएनए में ओबीसी का विरोध करना है। इस कारण से नहीं चाहती कि देश में जाति जनगणना हो।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जाति जनगणना के सवाल पर भाजपा पर निशाना साधा भाजपा के डीएनए में ओबीसी का विरोध करना है, इस कारण से वो नहीं चाहती कि जाति जनगणना होसच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा जाति जनगणना का विरोध कर रही है

इंदौर: जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दल केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तो भाजपा के डीएनए पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा नैसर्गिक तौर पर पिछड़ी जातियों के खिलाफ है। इस कारण से वो नहीं चाहती कि देश में जाति जनगणना हो।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने बीते बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति आधारित जनगणना के खिलाफ है क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गाधी जाति जनगणना का समर्थन कर रहे हैं और जनसंख्या के आधार पर जातियों को मिलने वाले अधिकार की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का मानना ​​​​है कि जाति जनगणना समतावादी समाज के निर्माण का स्तंभ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंबे समय से 'जितनी आबादी उतना हक' का नारा दे रहे हैं। सामाजिक परिवर्तन के लिए यह क्रांति का आह्वान भी है। पिछड़ों, गरीबों और आदिवासियों को उनकी आबादी के आधार पर अधिकार देना सामाजिक समरसता का सूत्र है।''

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जाति जनगणना की मांग उठाती रही है ताकि समाज की वास्तविकता के आधार पर संसाधनों का वितरण हो और समानता के साथ न्याय हो। यह आज के समय की मांग है और बिहार की जातीय जनगणना में यह बात लगभग साबित हो चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा जाति जनगणना का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत सभी बीजेपी नेता जाति आधारित जनगणना से हैरान हैं। बीजेपी जाति आधारित जनगणना के सख्त खिलाफ है क्योंकि बीजेपी का डीएनए ओबीसी के खिलाफ है।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बात को पूरी दुनिया जानती है कि बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में जाति जनगणना के विरोध में हलफनामा दिया है। आज भी केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी के दो लाख पद खाली पड़े हैं। स्कूलों में ओबीसी के 46 फीसदी पद खाली हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "बीजेपी ने तो मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खारिज कर दिया है। इसलिए लोगों को अपने वोटों से शिवराज सरकार को दंडित करना चाहिए।"

इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची के बारे में पूछे जाने पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद जारी करेगी।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें जनता वोट के माध्यम से सूबे के 230 विधानसभा क्षेत्रों में खड़े होने वाले प्रत्याशियों में से अपने विधायकों का चयन करेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावजाति जनगणनाRandeep Singh Surjewalaकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी