लाइव न्यूज़ :

चुनाव के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:55 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शनिवार को संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव के दौरान इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रसाद कह रहे हैं, "सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है। भाजपा के लोग बम भी लाए हैं।"

इटावा पुलिस के पीआरओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना जिले के बरहपुरा प्रखंड की है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोनभद्र से मिली खबर के अनुसार नगवां क्षेत्र पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर बवाल किया जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत एक पुलिसकर्मी और राबर्ट्सगंज नगर पालिका के पूर्व प्रमुख घायल हो गए। उपद्रवियों द्वारा कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नगवां प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान एवं मतगणना हुई और उसके बाद भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह को विजयी घोषित किया गया लेकिन उसके बाद सपाइयों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चक्का जाम करने का प्रयास किया और जमकर बवाल किया। जब पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस घटना में क्षेत्राधिकारी (सदर) आशीष मिश्र और एक पुलिसकर्मी को चोट आई।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) के एक सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में शनिवार को एक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी व एक पुलिस आरक्षी को निलंबित किया है। मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, मुख्य आरोपी की पत्नी भाजपा की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।

कुमार ने बताया कि थाना खैरीघाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी यदुराई देवी को अगवा करने से रोकने पर उनके जेठ मायाराम (60) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?