लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गंभीर और मनोज तिवारी की शानदार जीत, शीला दीक्षित ने कहा- परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था

By भाषा | Published: May 24, 2019 2:49 AM

शीला दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को बधाई भी दी। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है।भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली सीट से विजेता बनकर उभरे हैं, वहीं उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी भी अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। गंभीर ने इस बार के लोकसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 मतों के अंतर से हराया जबकि आप की आतिशी तीसरे स्थान पर रहीं। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3,66,102 मतों से हराया, वहीं आप के दिलीप पांडे तीसरे स्थान पर रहे। 

परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था: शीला दीक्षित

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार स्वीकार की और हार को ‘‘बहुत निराशाजनक’’ बताया।

शीला दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को बधाई भी दी। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

शीला ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘यह बहुत निराशाजनक है, हमें जीतना चाहिए था।’’ शीला ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वह भाजपा के मनोज तिवारी के मुकाबले हार गईं। उन्होंने संतोष जताया कि कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर आम आदमी पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। कांग्रेसी नेता ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के नेता आगामी दिनों में बैठक करके पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

भाजपा ने 272 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और वह अन्य 31 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद घोषित किये गये 458 सीटों के परिणामों में से 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी। (ये 24 मई रात 2.32AM तक के आकड़े हैं) 

टॅग्स :शीला दीक्षितउत्तर पूर्वी दिल्लीपूर्वी दिल्लीगौतम गंभीरमनोज तिवारीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2024: केकेआर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, बनी ईडन गार्डन्स की बेताज बादशाह, मुंबई इंडियंस की बराबरी की

भारतDelhi Lok Sabha Election: 7 सीट पर 25 मई को 1.52 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

भारतNorth-East Delhi LS seat: कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पास 10.65 लाख रुपये की संपत्ति, बीजेपी के मनोज तिवारी से टक्कर

भारतDelhi LS polls 2024: भोजपुरी गायक से नेता बने 53 वर्षीय मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी, 28.05 करोड़ के मालिक, कन्हैया कुमार की कमान सचिन पायलट के पास

भारतDelhi 7 Lok Sabha Seat: 6 मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व क्रिकेटर, दिग्गज कलाकार मांगेंगे बीजेपी के लिए वोट, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट हुई जारी

भारत अधिक खबरें

भारतVaranasi Seat Lok Sabha Elections 2024: 13 को रोड शो और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा, 14 मई को दशाश्वमेध घाट-काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद तीसरी बार नामांकन, देखें फोटो

भारतबाबा रामदेव के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए को फटकारा, सार्वजनिक माफी मांगने को कहा, जानें मामला

भारतVaranasi Seat Lok Sabha Elections 2024: पीएम का नामांकन, तीसरे कार्यकाल में बनारस के लिए क्या-क्या करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देखिए 10 बड़ी बातें

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा मोदी के नेतृत्व में पूरा बिहार जीतेगी, विपक्ष को लगेगा तगड़ा झटका", गिरिराज सिंह ने कहा

भारतDelhi Bomb Threat: स्कूलों के बाद दिल्ली के 4 अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर पुलिस