लाइव न्यूज़ :

भाजपा हिंदी भाषी राज्यों में किसी को भी नहीं घोषित करेगी सीएम पद का उम्मीदवार: सूत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2023 18:50 IST

सूत्र के अनुसार भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ होने जा रहे हैं। इसके अलावा तेलंगाना और मिजोरम में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।   

Open in App
ठळक मुद्देसूत्र के अनुसार भाजपा आगामी चुनाव में किसी को भी सीएम फेस नहीं कर रही हैइस साल विधानसभा चुनाव राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हैभाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है

नई दिल्ली: आगामी हिंदी भाषा राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करने जा रही है। यह बात सूत्रों से बताया गया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इन राज्यों में सामूहिक नेतृत्व में लड़ने जा रही है। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ होने जा रहे हैं। इसके अलावा तेलंगाना और मिजोरम में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।   

भाजपा ने कहा है कि सत्ता विरोधी लहर के कारण भी मध्य प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज संह चौहान को आने वाले चुनाव में सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेगी।

सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि शिवराज सिंह से जब यह पूछा गया था कि क्या उन्हें पार्टी साइडलाइन कर रही है? जवाब में सीएम शिवराज चौहान ने कहा था कि यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सामूहिक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है जिसका मतलब यह है कि अगर भाजपा हिंदी भाषा आधारित में जीतती है तब वहां के नवनिर्वाचित विधायकों की सहमति से ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी।

दूसरी ओर राजस्थान में भाजपा विपक्षी पार्टी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इस बार भी वहां पर बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ रही है। वहीं, राजस्थान में भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे बड़ा चेहरा है लेकिन इस बार के चुनाव में भी भाजपा उनसे परहेज कर रही है।

साल 2023 की शुरुआत में भाजपा के जयपुर स्थित कार्यालय के बाहर उनके कुछ कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के पोस्टर चस्पा किए थे जिसमें उन्हें सीएम फेस बनाने का दावा किया था। 

टॅग्स :BJPTelanganaराजस्थानवसुंधरा राजेvasundhara raje
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो