लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बीजेपी बनाएगी बहुमत की सरकार: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: December 2, 2019 03:28 IST

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने कहा है कि बीजेपी झारखंड में बहुमत से सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा कि पहले चरण में बीजेपी 13 में से 10 सीटें जीतेगी

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी पहले चरण की 13 में से 10 सीटें जीतेगीराजनाथ ने कहा कि बीजेपी बनाएगी झारखंड में बहुमत से सरकार

सरायकेला (झारखंड): केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में बहुमत की सरकार बनाएगी।

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने शनिवार को पहले चरण के मतदान के बाद विभिन्न तबकों के लोगों तथा राजनीतिक विश्लेषकों से बात की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जानकारी से संकेत मिला कि भाजपा पहले चरण के मतदान वाली 13 सीटों में से नौ से दस सीट जीतने जा रही है...हम राज्य में बहुमत की सरकार बनाएंगे।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा को लोगों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि उसने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे वायदों को पूरा किया है और उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की घोषणा की है।

इस बीच, एक अन्य जनसभा में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर झारखंड की तस्वीर और किस्मत बदल दी है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी