लाइव न्यूज़ :

'ब्रांड मोदी' के दम पर बीजेपी ने पार किया 300 का आंकड़ा, शाम छह बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 14:48 IST

पीएम शाम में छह बजे देश को संबोधित करेंगे. वहीं, शाम में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी होने वाली हैं. पीएम मोदी ने इस बार खुद 145 रैलियां की थी जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और उसके बाद बंगाल में की थी.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने इस बार खुद 145 रैलियां की थी जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और उसके बाद बंगाल में की थी. साइलेंट वोटर ने इस बार मोदी को साइलेंटली वोट डाला है जिसका असर नतीजों पर दिख रहा है.

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी लहर नहीं बल्कि सुनामी सामने आई है. रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 पार  कर चुकी है. वहीं यूपीए 100 के भीतर सिमटती हुई दिख रही है. एनडीए 350 के आंकड़ों को पार कर चुकी है. 

ब्रांड मोदी के आगे विपक्ष का हर मुद्दा धाराशायी हो गया है. इस बीच खबर है कि पीएम शाम में छह बजे देश को संबोधित करेंगे. वहीं, शाम में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी होने वाली हैं. पीएम मोदी ने इस बार खुद 145 रैलियां की थी जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और उसके बाद बंगाल में की थी. 

कल पीएम ने मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है. बीजेपी ने 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे के साथ चुनाव लड़ा था जिसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ा है.

हिंदी हार्टलैंड को बीजेपी ने एकतरफ़ा जीत लिया है. यूपी में महागठबंधन का कोई ख़ास असर बीजेपी की सेहत पर नहीं पड़ा है. बीजेपी यूपी में 60 सीटों के आसपास दिख रही है. खुद राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं.  स्मृति ईरानी 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं.  

इस चुनाव में एक थ्योरी बहुत सुनने को मिली थी. एग्जिट पोल के नतीजों को साइलेंट वोटर की थ्योरी से किल करने का भरसक प्रयास किया गया था लेकिन रुझान ने यह थ्योरी सौल्व कर दिया है. साइलेंट वोटर ने इस बार मोदी को साइलेंटली वोट डाला है जिसका असर नतीजों पर दिख रहा है.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज