लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: हुगली के गोघाट में बीजेपी समर्थक की पत्नी की हत्या, परिवार ने टीएमसी पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:21 IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत आज तीसरे दौर का मतदान हो रहा है। वहीं, मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक बीजेपी समर्थक की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में तीसरे दौर की वोटिंग से पहले मर्डर, बीजेपी समर्थक की पत्नी की हत्यापरिवार वालों ने टीएमसी पर लगाया हत्या का आरोप, तृणमूल कांग्रेस का इनकारहुगली जिले के गोघाट इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे घटी घटना

गोघाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि घटना राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले के गोघाट इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे घटी।उन्होंने बताया कि माधवी अदक उस वक्त घायल हो गयीं जब कुछ लोग उनके घर में घुस आये और उनके पति पर हमला करने लगे।

अदक के परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद हमलावरों ने महिला की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गये।’’

भाजपा ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और घटना में शामिल लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टीटीएमसीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी