लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, गरमाई राजनीति

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2018 10:19 IST

पश्चिम बंगाल एक के बाद एक हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। 1 जून को  बलरामपुर, पुरुलिया में बीजेपी कार्यकर्ता त्रिलोचन की हत्या कर दी गई थी।

Open in App

कोलकाता : पश्चिम बंगाल एक के बाद एक हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। 1 जून को  बलरामपुर, पुरुलिया में बीजेपी कार्यकर्ता त्रिलोचन की हत्या कर दी गई थी। अभी ये मामला शांत भी नहीं पाया था कि एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। खबर के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल महतो की हत्या का मामला सामने आया है।

दुलाल कुमार महतो 1 जून की शाम से घर से गायब हो गया था जिसके बाद पुलिस इसको अपहण करार दिया था। लेकिन देर शाम दुलाल की मोटर साइकिल कुछ लोगों को तलाब के पास मिली थी। ऐसे में अब पुलिस इस मामले की हत्या के तौर पर जांच में जुट गई है। वहीं, अब इस पर राजनीति भी गरमा गई है। बीजेपी ने इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है।

खुद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा अभी बलरामपुर, पुरुलिया के त्रिलोचन की चिता की आग ठंडी भी नहीं  हुई... और वहीं के गांव में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल महतो का अभी अपहरण कर लिया गया, उसकी मोटर साइकिल तालाब के पास मिली है पुलिस को रिपोर्ट करने के बाद भी, अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है!'बीजेपी के आरोप लगाने के बाद टीएमसी ने भी कमर कस ली है। वहीं, टीएमसी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि महतो की हत्या पार्टी की अंदरूनी राजनीति के कारण हुई है।

इससे पहले भी एक कार्यकर्ता की हुई हत्या

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीजेपी के एक दलित कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या कर त्रिलोचन महतो के शव को पेड़ से लटका दिया गया था। घटना 30 मई के सुबह की है। त्रिलोचन महतो मात्र 20 साल का था। 

 त्रिलोचन महतो के कपड़ो पर साफ-साफ शब्दों में लिखा था, बीजेपी के लिए काम करने का यही अंजाम होगा। इसके अलावा शव के पास से एक लैटर भी मिला है।  जिसमें यह लिखा हुआ था, 'यह शख्स पिछले 18 सालों से बीजेपी के लिए काम कर रहा है, पंचायत वोट के बाद से ही आपको मारने की प्लानिंग चल रही थी लेकिन बार-बार बच जा रहे थे। अब आप मर चुके हो'। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीटीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह