लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे यूपी में 'महाजनजागरण अभियान' शुरू करेगी भाजपा, 30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर होंगी जनसभाएं

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2023 07:45 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे यूपी में महासंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा।इसके तहत 30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत प्रबुद्ध व व्यवसायी सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में एक विशाल 'महाजनजागरण अभियान' शुरू करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है।

धर्मपाल सिंह ने कहा,  हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे आए हैं। इसका श्रेय राज्य की जनता और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत प्रबुद्ध व व्यवसायी सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

धर्मपाल सिंह ने आगे कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और मंडल स्तर तक के प्रदेश पदाधिकारी टिफिन लेकर बैठक करेंगे।  सभी सात मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

साथ ही विधानसभा स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार के हितग्राहियों के सम्मेलन की भी योजना बनाई गई है। इसमें हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाएगा। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर योग दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है।

संगठन की ओर से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों के पर्चे बांटेंगे।

महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए 30 मई से पहले योजना बनाने और योजना के कार्यान्वयन के लिए एक पूरा रोड मैप तैयार करना होगा। इसके लिए 20 व 21 मई को प्रत्येक जिले में जिला कार्यसमिति की बैठक तथा 22, 23 व 24 मई को प्रमंडलीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जानी है।

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेश समाचारनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला