लाइव न्यूज़ :

BJP ने राजीव गांधी को बताया 'फादर ऑफ मॉब लिंचिंग', कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2018 04:59 IST

पोस्टर लगवाने के बाद तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस में उन्होंने लिखा 'हां राजीव गांधी फादर ऑफ मॉब लिंचिग थे।'

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: दिल्ली के प्रमुख चौराहों समेत बीजेपी दफ्तर के बाहर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'फादर ऑफ मॉब लिंचिंग' बताने वाले पोस्टर देखे गए हैं। खबरों कि मानें तो यह पोस्टर बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लगवाएं हैं। वहीं, इसके जवाब में मुंबई कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्टर लगवाएं हैं। 

इतना ही नहीं बल्कि पोस्टर लगवाने के बाद तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस में उन्होंने लिखा 'हां राजीव गांधी फादर ऑफ मॉब लिंचिग थे।'

इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता प्रणव झा ने इन दोनों पोस्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ' डियर बीजेपी देखिए आपमें और कांग्रेस में क्या फर्क है, कुछ समय का इंतजार करें, जनता आपके अहंकार और नफरत का सही और जल्द जवाब देगी, संस्कारों का फर्क!'

बता दें कि मॉब लिंचिंग पर संसद में बहस के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि देश में सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग की घटना 1984 में हुई थी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिख दंगों को लेकर लंदन में बयान दिया था। हालांकि पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर उनका बचाव भी किया था।

टॅग्स :राजीव गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो