लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के 'कहीं भी पत्थर रख दो, मंदिर बन गया' वाले बयान पर BJP ने साधा निशाना, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 19, 2022 13:09 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने 'कहीं पर भी पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो, पीपल के पेड़ के नीचे तो मंदिर बन गया' वाले बयान को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में अब भाजपा अखिलेश पर हमलावर होती हुई नजर आई।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता शहजाद पूनावाला अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि विवादित बातें कहकर अखिलेश यादव ने हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर विवाद पर दिए अपने बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में कहा था कि हमारे हिंदू धर्म में यह है कि कहीं पर भी पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो, पीपल के पेड़ के नीचे तो मंदिर बन गया। ऐसे में अब भाजपा अखिलेश पर हमलावर होती हुई नजर आई। इसी क्रम में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला अखिलेश पर निशाना साधते हुए नजर आए। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने पूनावाला का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विवादित बातें कहकर अखिलेश यादव ने हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया है। पूनावाला ने ये भी कहा कि ये अखिलेश यादव वो ही हैं, जिनकी राजनीति निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली पार्टी पर आधारित है। अपनी बात को जारी रखते हुए शहजाद पूनावाला वाला ने कहा कि हिंदू साधु संतों को चिलमची भी सपा प्रमुख ने ही कहा था। कांग्रेस से उनकी विचारधारा मेल खाती है, जिसने भगवान राम का अस्तित्व मानने से ही इनकार कर दिया था। 

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर 70 सालों तक राम मंदिर का विरोध किया। ऐसे बयान ये वोट बैंक के लिए देते रहते हैं। रामसेतु को नष्ट करने की साजिश कांग्रेस ने रची थी। अपने वोट बैंक को बचाने के लिए ये किसी भी हद जा सकते हैं और हिंदुओं का अपमान करके उनका मजाक उड़ाते हैं। हिंदुओं के लिए उनमें नफरत है। उन्हें पता होना चाहिए कि मंदिरों की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के बाद की जाती है। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल