लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का दावा, राहुल गांधी का साक्षात्कार पेड न्यूज, चुनाव आयोग इसके खिलाफ उठाए कदम

By भाषा | Updated: December 8, 2018 01:54 IST

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलुनी सहित अन्य नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का दावा है कि यह मामला पेड न्यूज का ‘ज्वलंत उदाहरण’ है। नकवी ने कहा कि गांधी ने अपने साक्षात्कार में एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया है कि कांग्रेस सभी पांच राज्यों में चुनाव जीत रही है।

भाजपा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से संपर्क करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत एक अंग्रेजी अखबार में शुक्रवार को छपे उनके साक्षात्कार को लेकर की है। भाजपा का दावा है कि यह मामला पेड न्यूज का ‘ज्वलंत उदाहरण’ है। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलुनी सहित अन्य नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें हैदराबाद से छपे साक्षात्कार की एक कॉपी थी। उनका कहना था कि रिपोर्टिंग की तरह छपा यह साक्षात्कार पेड न्यूज का ज्वलंत उदाहरण है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा, ‘‘ तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी साक्षात्कार के माध्यम से मतदाताओं को और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश में हैं जो कि एक पेड न्यूज है। यह चुनाव सुधार का उल्लंघन है।' नकवी ने कहा कि गांधी ने अपने साक्षात्कार में एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया है कि कांग्रेस सभी पांच राज्यों में चुनाव जीत रही है और भाजपा हार रही है।उन्होंने कहा, ‘‘ यह साक्षात्कार पेड न्यूज की श्रेणी में आता है। नियम के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले कोई चुनाव प्रचार या इस तरह के साक्षात्कार नहीं दिए जा सकते हैं। गांधी ने जानबूझकर मतदाताओं और चुनाव की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज