लाइव न्यूज़ :

Telangana Elections 2023: भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2023 14:59 IST

भाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची में इसके पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने लाल बहादुर नगर से सामा रंगा रेड्डी, मेडक से पांजा विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया हैमुशीराबाद से पूसा रेड्डी, सनतनगर से मैरी शशिधर रेड्डी और हुजूरनगर से चल्ला श्रीलता रेड्डी को मैदान में उतारा हैभाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची में इसके पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को 35 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा ने लाल बहादुर नगर से सामा रंगा रेड्डी, मेडक से पांजा विजय कुमार, मुशीराबाद से पूसा रेड्डी, सनतनगर से मैरी शशिधर रेड्डी और हुजूरनगर से चल्ला श्रीलता रेड्डी को मैदान में उतारा है।

सीईसी द्वारा अंतिम विकल्प चुनने से पहले संभावितों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए शाह और नड्डा ने राज्य के पार्टी नेताओं के साथ व्यापक बैठकें की हैं। भाजपा बीआरएस शासित तेलंगाना में सत्ता में आने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है, वहीं कांग्रेस भी यहां वापसी की उम्मीद में है।

भाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची में इसके पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी और साध्वी निरंजन ज्योति सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने हाल ही में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा की प्रचार रैलियों को संबोधित किया है।

गौरतलब है कि 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में 30 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो