लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने कहा- बीजेपी को हार का हो गया आभास, मोदी और शाह इसलिए आ रहे हैं महाराष्ट्र

By भाषा | Updated: October 14, 2019 05:59 IST

महाराष्ट्र चुनावः चालीसगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि भाजपा की नींद उड़ी हुई है क्योंकि युवा सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए तैयार हैं। पवार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के लिए भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को बधाई दी

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने जामनेर में एक चुनावी रैली में कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि चुनावी संघर्ष में भाजपा के समक्ष वह विपक्ष को कहीं नहीं देखते हैं। उन्होंने पूछा कि अगर उन्हें लगता है कि महाराष्ट्र में लड़ाई नहीं है तो प्रधानमंत्री प्रदेश में नौ रैली क्यों कर रहे हैं, केंद्रीय गृह मंत्री 20 और मुख्यमंत्री 50 रैलियां क्यों कर रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को पूछा कि भाजपा को अगर लगता है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष के साथ कोई मुकाबला नहीं है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इतनी बड़ी संख्या में रैली का आयोजन क्यों कर रहे हैं।

चालीसगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भाजपा की नींद उड़ी हुई है क्योंकि युवा सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए तैयार हैं। पवार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के लिए भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को बधाई दी और पूछा कि क्या उनके पास अनुच्छेद 371 को निरस्त करने का साहस है जिसके तहत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को विशेष अधिकार मिले हैं।

पवार ने जामनेर में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा है कि चुनावी संघर्ष में भाजपा के समक्ष वह विपक्ष को कहीं नहीं देखते हैं। मैं महाराष्ट्र पहलवान एसोसिएशन का अध्यक्ष हूं। हमारे पहलवान अन्य पहलवानों से लड़ते हैं और दूसरों से नहीं ।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘अगर उन्हें लगता है कि महाराष्ट्र में लड़ाई नहीं है तो प्रधानमंत्री प्रदेश में नौ रैली क्यों कर रहे हैं, केंद्रीय गृह मंत्री 20 और मुख्यमंत्री 50 रैलियां क्यों कर रहे हैं। उनकी नींद उड़ गयी है क्योंकि युवा उनलोगों को हराने के लिए तैयार हैं। इसलिये वे महाराष्ट्र में घूम रहे हैं।’’

शाह के इस बयान पर कि उन्होंने (पवार ने) महाराष्ट्र के लिए क्या किया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी क्षेत्रों में राज्य को नंबर एक बनाने का प्रयास किया और उन्होंने उद्योगों के विकास के लिए और उसके बाद रोजगार के लिए कदम उठाए।

पवार ने कहा, ‘‘जब मैं मुख्यमंत्री था, तब महाराष्ट्र में 1978 में रोजगार गारंटी योजना लागू की गई थी।’’ उन्होंने बताया कि जब उन्होंने राज्य का नेतृत्व किया तब स्थानीय निकाय में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। राकांपा नेता ने दोहराया कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में उनका नाम जोड़ा है जबकि वह बैंक के सदस्य भी नहीं हैं।

भाजपा के शासन में फैक्ट्रियां और व्यापार बंद हुए हैं। पूर्व कृषि मंत्री ने दाव किया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन के शासनकाल में 16 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज