लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष समेत कई नेताओं तथा सांसदों ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर कथित राजनीतिक हिंसा के खिलाफ बुधवार को यहां धरना दिया।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं, मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपनी पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली आयोजित की और पेगासस जासूसी विवाद पर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। घोष ने राज्य में हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव में बनर्जी नेतृत्व वाली पार्टी की जीत के बाद तृणमूल समर्थकों द्वारा बड़ी संख्या में उसके कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों तथा संपत्तियों को निशाना बनाया गया। तृणमूल ने आरोप से इनकार किया है और दावा किया है कि बनर्जी के तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से बहुत कम हिंसा हुई है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनावी हिंसा को पूरा देश देख रहा है। इस हिंसा में सर्वाधिक अत्याचार महिलाओं, दलितों व बच्चों पर हुआ है। हम सभी लोकतांत्रिक तरीके से लड़ते हुए ममता बनर्जी की तानाशाही मानसिकता को नेस्तनाबूद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल