लाइव न्यूज़ :

4 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष बदले, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी मिली, तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को कमान सौंपी गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 4, 2023 15:24 IST

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी मिली है। आंध्र प्रदेश में पी पुरंदेश्वरी और तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को कमान सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष बदलेसुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी मिलीतेलंगाना में जी किशन रेड्डी को कमान सौंपी गई

नई दिल्ली: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये बदलाव हुए हैं। बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी मिली है। आंध्र प्रदेश में पी पुरंदेश्वरी और तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को कमान सौंपी गई है। भाजपा ने राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ये बदलाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले किए गए हैं। 3 जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद ये फैसला किया गया।

बता दें कि  साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ विपक्ष जहां भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में जुटा है वहीं अब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव चलने की तैयारी में है। ये भी कहा जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं को संगठन में इसलिए भेजा गया है ताकि जमीन पर  2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके। 

आने वाले दिनों में मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शरद पवार की एनसीपी बीजेपी के साथ आ सकती है। महाराष्ट्र में अजीत पवार के नेतृत्व में जो कुछ घटा है उसे देखते हुए ऐसी संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। अटकलें ये भी हैं कि अकाली दल एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा हो सकता है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और अकाली दल की हरसिमरत कौर के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें भी हैं।

आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में इन राज्यों से कुछ सासदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कयास ये भी हैं कि  पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है। वहीं मोदी कैबिनेट में सीआर पाटिल को शामिल किए जाने की चर्चा है। पाटिल गुजरात से आते हैं। अटकलें ये भी हैं कि  मनसुख मांडविया, परषोत्तम रूपाला और दर्शना जरदोश जैसे नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।

टॅग्स :BJPझारखंडतेलंगानाआंध्र प्रदेशजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो