लाइव न्यूज़ :

BJP: भाजपा ने गडकरी, शिवराज को संसदीय बोर्ड से हटाया, येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, सुधा यादव शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2022 14:51 IST

BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड में बुधवार को बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इससे हटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइकबाल सिंह लालपुरा, सत्यनारायण जटिया और के लक्ष्मण को शामिल किया गया है। भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों की सूची जारी की। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को शामिल किया गया।

नई दिल्लीः भाजपा ने संसदीय बोर्ड बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटा दिया है और इकबाल सिंह लालपुरा, सत्यनारायण जटिया और के लक्ष्मण को शामिल किया गया है। 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा तथा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित छह नए चेहरों को इसमें शामिल किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य व पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण हैं।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव और वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहले से ही संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं।

शाहनवाज हुसैन को हटाया गया

ओम माथुर, भूपेंद्र यादव को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। शाहनवाज हुसैन को हटाया गया है। नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है। गडकरी केंद्र में सड़क और परिवहन मंत्री हैं। शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

2024 आम चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पार्टी के पुनर्गठित संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है, जिसमें अब कई नए चेहरे हैं। संसदीय बोर्ड भाजपा में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। यह मुख्यमंत्रियों, राज्य प्रमुखों और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर कॉल करता है।

नितिन गडकरी का महत्वपूर्ण समिति से बाहर होना इस कवायद में सबसे बड़ा झटका

नितिन गडकरी का महत्वपूर्ण समिति से बाहर होना इस कवायद में सबसे बड़ा झटका है। गडकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं। वह भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जो भाजपा के पूर्व प्रमुख भी हैं, ने संसदीय बोर्ड में फिर से प्रवेश किया है।

एक और आश्चर्यजनक प्रविष्टि कर्नाटक के भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की है। जिन्हें पिछले साल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। येदियुरप्पा 77 वर्ष के हैं, जो पार्टी की 75 वर्ष की अलिखित आयु सीमा से काफी आगे है। सूत्रों का कहना है कि प्रभावशाली राजनेता कुछ समय से नाखुश हैं और पार्टी उन्हें शांत करना चाहती है। 

टॅग्स :BJPशिवराज सिंह चौहानजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार