लाइव न्यूज़ :

BJP New CM Face: यूपी के सुल्तानपुर में जश्न, मप्र के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुराल वालों ने मिठाइयाँ बांटीं, जानें ससुर ने क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 16:08 IST

BJP New CM Face: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसमाज के लिए काम करते रहे और उनकी सेवा करते रहें। मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया। 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी।

BJP New CM Face: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती से मुलाकात की। इस बीच मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहे और वह समाज के लिए काम करते रहे और उनकी सेवा करते रहे।

मोहन यादव की शादी यूपी के सुल्तानपुर में हुआ है। मोहन यादव के ससुराल वालों ने सुल्तानपुर स्थित अपने आवास पर जश्न मनाते हुए मिठाइयाँ बांटीं। 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यादव ने शाम को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चौहान कैबिनेट के सदस्य यादव को अपना नेता चुना।

अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया। भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद, उज्जैन दक्षिण से तीन बार विधायक रहे यादव (58) वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए यहां राजभवन पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद यादव को नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का पत्र सौंपा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023मोहन यादवउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह