लाइव न्यूज़ :

BJP MPs Pratap Sarangi-Mukesh Rajput: संसद में धक्का मुक्की?, प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को आरएमएल से छुट्टी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 12:30 IST

BJP MPs Pratap Sarangi and Mukesh Rajput: ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को 19 दिसंबर को सिर में चोट लगने के कारण संसद से अस्पताल लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देBJP MPs Pratap Sarangi and Mukesh Rajput: दोनों सांसदों की हालत अब बेहतर है और छुट्टी दे दी गई है।BJP MPs Pratap Sarangi and Mukesh Rajput: शनिवार को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। BJP MPs Pratap Sarangi and Mukesh Rajput: एमआरआई और सीटी स्कैन में चोट गंभीर नहीं पाई गई हैं।

BJP MPs Pratap Sarangi and Mukesh Rajput: संसद परिसर में विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के बीच हाल ही में हुई कथित धक्का मुक्की में घायल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सांसदों को सोमवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को 19 दिसंबर को सिर में चोट लगने के कारण संसद से अस्पताल लाया गया था। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘ दोनों सांसदों की हालत अब बेहतर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।’’

उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था और शनिवार को उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक, सारंगी को हृदय की बीमारी है और उसमें स्टेंट लगा हुआ है। आरएमएल अस्पताल के एमएस डॉ. शुक्ला ने पहले कहा था कि एमआरआई और सीटी स्कैन में चोट गंभीर नहीं पाई गई हैं।

डॉ. शुक्ला के अनुसार जब सारंगी को लाया गया तो उनके माथे से काफी खून बह रहा था। डॉ. शुक्ला ने कहा, ‘‘ उनके माथे पर गहरा घाव था और हमें टांके लगाने पड़े।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘ राजपूत के सिर में भी चोट लगी थी, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए। हालांकि अस्पताल लाए जाने के समय सांसद होश में थे। उनका रक्तचाप बहुत बढ़ा हुआ था।’’

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की