लाइव न्यूज़ :

Varun Gandhi: यूक्रेन से लौटे छात्रों को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कही बड़ी बात

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2022 15:19 IST

रविवार को वरुण गांधी ने ट्विटर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन छात्रों के साथ हमें (सरकार को) क्या करना चाहिए इसकी नसीहत दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद ने कहा, भारतीय संस्थानों में इन छात्रों का समायोजन करना होगाकहा- छात्रों के अभिभावकों की चिंता, हमारी चिंता होनी चाहिए'

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी अपनी सरकार को किसी न किसी मुद्दे पर घेरते हुए नजर आते हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर बीजेपी सांसद ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए थे। रविवार को वरुण गांधी ने ट्विटर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन छात्रों के साथ हमें (सरकार को) क्या करना चाहिए इसकी नसीहत दी गई है।

भाजपा सांसद ने ट्विटर पर लिखा, 'यूक्रेन विवाद ने हजारों छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। एक तरफ युद्धभूमि की कड़वी स्मृतियाँ हैं और दूसरी तरफ अधर में लटका हुआ भविष्य। हमें नियमों को शिथिल कर भारतीय संस्थानों में इन छात्रों का समायोजन करना होगा। उनकी और उनके अभिभावकों की चिंता, हमारी चिंता होनी चाहिए।'

इससे पहले उन्होंने 28 फरवरी को ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपनी सरकार को घेरते हुए लिखा था,' सही समय पर सही फैसले न लिए जाने के कारण 15 हजार से अधिक छात्र भारी अव्यवस्था के बीच अभी भी युद्धभूमि में फंसे हुए है। ठोस रणनीतिक और कूटनैतिक कार्यवाही कर इनकी सुरक्षित वापसी इन पर कोई उपकार नहीं बल्कि हमारा दायित्व है। हर आपदा में ‘अवसर’ नही खोजना चाहिए।' अपने इस ट्वीट के साथ वरुण गांधी ने एक छात्रा का वीडियो भी शेयर किया 

भाजपा सांसद लगातार अपनी सरकार पर सवाल खड़े करते हैं। बीते चार मार्च को ही उन्होंने ट्विटर पर, एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती न आने के कारण पाँवों में छाले लिए 3 सालों से दौड़ रहे युवा हताश हैं। बढ़ती उम्र के कारण अयोग्य हो रहे इन युवाओं को आर्थिक तंगी अवसादग्रस्त बना रही है। ‘राष्ट्रसेवा’ का संकल्प लेने वाले इन युवाओं की आवाज ‘राष्ट्रवादी सरकार’ तक पहुंचनी चाहिए।

टॅग्स :वरुण गांधीरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो