लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:33 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 15 नवंबर पलामू से भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने सोमवार को हेमंत सोरेन नीत झारखंड सरकार की राज्य में बिगड़ती ‘कानून व्यवस्था’ को लेकर आलोचना की।

उन्होंने सरकार के पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस वजह से खनिज समृद्ध राज्य में ‘संगठित अपराध के मामलों में तेजी’ आई है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक राम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ भाजयुमो की पलामू जिला समिति के कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की साजिश के तहत हत्या की गई लेकिन इस घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कुछ पता नहीं चला।’’

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चे के एक नेता का शव रविवार को पलामू जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर उनकी कार के अंदर से मिला था। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 26 वर्षीय नेता का शव मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर वाहन में देखा था। कार अंदर से बंद थी और पीड़ित के सिर पर खून के धब्बे दिख रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार आधी रात उनके फोन पर एक कॉल आने के बाद वह अपने छोटे भाई को बताकर होटल के कमरे से निकले और फिर वहां से कार से चले गए।

भाजपा सांसद ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश सोरेन सरकार लोगों की सुरक्षा के प्रति ‘उदासीन’ है।

राम ने कहा, ‘‘इसलिए, राज्य में विपक्षी नेताओं पर हमले जारी हैं।’’ इस घटना को उन्होंने ‘राजनीतिक हत्या’ बताया है।

वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयनंद पाठक ने रविवार को पुलिस को 12 घंटे में अपराधियों को पकड़ने और ऐसा नहीं होने की स्थिति में प्रदर्शन करने की बात कही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?