लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रवि किशन संसद में पेश करेंगे जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, बोले- विश्वगुरु बनने के लिए आबादी पर अंकुश लगाना जरूरी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 22, 2022 13:22 IST

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन संसद के मानसून सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाना चाहते हैं। रवि किशन का कहना है भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए बढती आबादी पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष से इस बिल के लिए समर्थन देने की अपील भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन संसद में लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण विधेयकभारत की प्रगति के लिए जरूरी बतायाविपक्ष से बिल के लिए समर्थन मांगा

नई दिल्ली: गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन संसद के मौजूदा सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने वाले हैं। यह एक निजी बिल होगा। इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए रविकिशन ने कहा, "हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाए। जनसंख्या को नियंत्रण में लाना बहुत जरूरी है। जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, हम विस्फोट की ओर बढ़ रहे हैं। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि मुझे विधेयक पेश करने दें और सुनें कि मैं इसे क्यों पेश करना चाहता हूं।"

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर अपनी बात रखते हुए भाजपा सांसद ने कहा, "यह विकास का बिल है। जिस दिन यह पारित होगा, राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर उड़ान भरेगा। मैं इस विधेयक को केवल विकास के पहलू से देख रहा हूं, न कि जाति या धर्म के पहलू से।"

पिछले कुछ समय से जनसंख्या संबंधी मुद्दे पर बहस तेज है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनसंख्या से संबंधित दिया गया बयान सुर्खियों में रहा था।  जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा’ की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था,  “जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए।”

आगे योगी ने कहा था कि ऐसा न हो कि किसी वर्ग की आबादी बढ़ने की गति, उसका प्रतिशत ज्यादा हो और कुछ लोग जो मूलनिवासी हैं, उन लोगों की आबादी कम हो जाए। योगी के इस बयान को एक समुदाय विशेष पर निशाना मानते हुए विपक्ष ने इसकी खूब आलोचना की थी।

हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि 2023 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।भारत की आबादी फिलहाल 141.2 करोड़ है लेकिन 2050 तक इसकी आबादी 166 करोड़ हो जाने का अनुमान लगाया गया है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्ररवि किशनBJPगोरखपुरUN
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos