लाइव न्यूज़ :

Sandeshkhali news: संदेशखाली की घटना को लेकर भाजपा सांसद ने पश्चिम बंगाल की तुलना पाकिस्तान से की

By रुस्तम राणा | Updated: February 19, 2024 15:26 IST

लॉकेट चटर्जी ने कहा, "ममता बनर्जी ने अब तक एक भी बयान नहीं दिया है। शेख शाहजहां अभी भी फरार हैं। पुलिस उनका पता नहीं लगा पा रही है। वे (टीएमसी) 30% वोट चाहते हैं। हमने पाकिस्तान में महिलाओं पर अत्याचार के बारे में सुना था, वही हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की तुलना पाकिस्तान से कीभाजपा सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की तरह पश्चिम बंगाल में भी महिलाओं पर हमले हो रहे हैंउन्होंने ममता बनर्जी पर संदेशखाली हिंसा के बारे में "चुप" रहने का आरोप लगाया

Sandeshkhali news: संदेशखाली की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की तुलना पाकिस्तान से की है। सोमवार को भाजपा सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की तरह पश्चिम बंगाल में भी महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संदेशखाली हिंसा के बारे में "चुप" रहने का आरोप लगाया।

एएनआई ने भाजपा सांसद के हवाले से कहा, "ममता बनर्जी ने अब तक एक भी बयान नहीं दिया है। शेख शाहजहां अभी भी फरार हैं। पुलिस उनका पता नहीं लगा पा रही है। वे (टीएमसी) 30% वोट चाहते हैं। हमने पाकिस्तान में महिलाओं पर अत्याचार के बारे में सुना था, वही हो रहा है। पश्चिम बंगाल में और बनर्जी चुप हैं और वह कह रही हैं कि आरएसएस यह सब कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "हमने इराक, ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ आईएसआईएस के अत्याचारों के बारे में सुना है, अब, यह यहां हो रहा है।" चटर्जी ने यह भी कहा कि कोई एफआईआर नहीं हुई, जैसा कि सीएम बनर्जी ने बताया था, क्योंकि पुलिस और प्रशासन टीएमसी पार्टी कार्यालय की तरह काम कर रहे थे।" उन्होंने आगे जोड़ा कि पुलिस मुख्य आरोपी शेख शाहजहाँ को गिरफ्तार करने में असमर्थ है, क्योंकि बनर्जी उसे शरण दे रही है। 

ममता बनर्जी की "30% राजनीति" के बारे में बोलते हुए, चटर्जी ने कथित अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का संकेत दिया। भाजपा नियमित रूप से बंगाल की मुख्यमंत्री पर वोटों की खातिर राज्य में मुसलमानों (जो बंगाल की आबादी का लगभग 30% है) का पक्ष लेने का आरोप लगाती है। चटर्जी ने कहा कि बनर्जी आगामी लोकसभा चुनाव के कारण आरोपियों को बचा रहे हैं। चटर्जी ने कहा, "बंगाल की महिलाओं को ₹500 (महिलाओं के लिए सरकारी योजना का जिक्र करते हुए) के बदले में उनकी गरिमा से समझौता करना पड़ता है।"

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज