लाइव न्यूज़ :

आग की लपटों के बीच बैठकर BJP सांसद जौनपुरिया ने किया योग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: June 21, 2020 17:00 IST

भाजपा सांसद सूखबीर सिंह जौनापुरिया ने बताया कि लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है।सूखबीर सिंह जौनापुरिया ये भी कहा कि अपना 25 किलो वजन पिछले 4 महीनों में कम किया है।

नई दिल्ली: राजस्थान के भाजपा सांसद सूखबीर सिंह जौनापुरिया का योग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा गया है कि सूखबीर सिंह जौनापुरिया आग के लपटों के बीच में बैठकर योग कर रहे हैं। यही नहीं वह मिट्टी को भी अपने शरीर में इस दौरान लगाते हैं। सोशल मीडिया पर सूखबीर सिंह जौनापुरिया के इस योग स्टाइल की खूव चर्चा हो रही है।

न्यूज 18 की मानें तो सांसद ने बताया कि उन्होंने यह संदेश दिया कि जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए भीषण गर्मी में अपने चारों ओर अग्नि जलाकर अग्नि साधना करके राजस्थान के भाजपा सांसद ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। बता दें कि जौनपुरिया राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर से सांसद हैं। जौनापुरिया ने मीडिया से बताया है कि उन्होंने अपना 25 किलो वजन पिछले 4 महीनों में कम किया है।

गुजरात, महाराष्ट्र एवं देश के अन्य राज्यों में भी लोगों ने घरों में और छतों पर किया योग-

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने घर पर योगा किया। उनकी योगा करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के सांखलिम में अपने विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में भाग लिया। गुजरात, महाराष्ट्र एवं देश के अन्य राज्यों में भी लोगों ने घरों में और छतों पर योग किया तथा कोरोना वायरस महामारी के कारण कोई सामूहिक शिविर आयोजित नहीं किये गये।

गुजरात के लोगों ने सोशल मीडिया पर अनेक योगासनों की तस्वीरें और वीडियो डाले तथा कोरोना वायरस से निपटने में योग के फायदों के संदेश दिए। गुजरात राज्य योग बोर्ड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो का सीधा प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में अपने आवास पर पत्नी अंजलि रूपाणी तथा गुजरात योग बोर्ड के अध्यक्ष शीशपाल राजपूत के साथ योग किया। रूपाणी के फेसबुक पेज पर डाले गए 41 मिनट के वीडियो में वह अनेक योग आसन करते हुए देखे जा सकते हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत व भगत सिंह कोश्यारी ने भी किया योग-

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप डाली जिसमें वह सूर्य नमस्कार करते हुए देखे जा सकते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में राज भवन के एक खुले प्रांगण में योग किया।

राज भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार समारोह में राज भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक समेत राज्य के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास में भाग लिया। 

टॅग्स :योगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह नाश्ता करने से पहले कसरत करना फायदेमंद हैं?, क्या आपका वजन बढ़ेगा, शोध प्रमाण क्या कहते हैं?, जानिए

भारतप्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में नुसरत भरुचा को प्रशंसकों ने घेरा, एक्ट्रेस हुईं परेशान, कहती रहीं 'मेरे लोग कहां हैं'?

भारतInternational Yoga Day 2025: योग दिवस पर पीएम मोदी का योगाभ्यास, देखें 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वीडियो और फोटो

भारतInternational Yoga Day 2025: 'विश्व में शांति के लिए योग दिखा रहा रास्ता...', 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में बोले पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट