लाइव न्यूज़ :

मायावती पर विवादित बयान देने के बाद BJP विधायक ने जताया खेद, कहा- 'अपमान करने की मंशा नहीं थी'

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2019 20:34 IST

साधाना सिंह ने चंदौली जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टेट गेस्ट हाउस कांड को लेकर मायावती पर अभद्र टिपण्णी की थी।

Open in App

बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर दिये विवादास्पद बयान के बाद आलोचनाओं से घिरी बीजेपी विधायक साधना सिंह ने कहा है कि उनकी मंशा बिल्कुल भी किसी को अपमानित करने की नहीं थी।

साधना ने साथ ही कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को कष्ट हुआ है तो वे खेद प्रकट करती हैं। वहीं, दूसरी ओर बीएसपी के नेता राम चंद्र गौतम ने चंदौली के बबुरी पुलिस स्टेशन में मायावती पर बयान को लेकर विधायक साधाना सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बीजेपी ने भी साधाना सिंह के बयान की निंदा की है और कहा कि पार्टी उनसे इस संदर्भ में जवाब मांगेगी। बहरहाल, साधना ने रविवार को विवाद के बाद प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, 'विगत में मेरे द्वारा भाषण के दौरान मेरी मंशा किसी को अपमानित करने की नहीं थी, बल्कि मेरी मंशा सिर्फ यही थी कि 2 जून 1995 को गेस्ट हाउस कांड में बीजेपी ने जो मायावती की मदद की थी, उसे याद दिलाया जाए। अगर इन शब्दों से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं खेद प्रकट करती हूं।' 

दरअसल साधाना सिंह ने शनिवार को चंदौली जिले के करणपुरा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टेट गेस्ट हाउस कांड को लेकर मायावती पर अभद्र टिपण्णी की थी। साधना सिंह ने कहा था कि मायावती न तो महिला लगती हैं और न पुरुष ही लगती हैं। 

साधना सिंह ने कहा था, 'वह महिला नारी जात पर कलंक हैं। जिस महिला की आबरू को भाजपा के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए, अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान पी लिया। ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है। वह ना नर है, ना महिला है उसकी गिनती किस श्रेणी में करनी है।' 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी साधना सिंह के बयान की आलोचना की है। अठावले ने कहा कि वह मायावती को लेकर दिये बयान से सहमत नहीं हैं और वह दलित समुदाय की मजबूत नेता हैं। 

इन सबके बीच महिला आयोग ने भी साधाना सिंह को नोटिस भेजने की बात कही है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया, 'ऐसी अभद्र टिप्पणी किसी नेता को शोभा नहीं देती और निंदनीय है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है और साधना सिंह को कल नोटिस भेजा जाएगा।'

टॅग्स :मायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए