लाइव न्यूज़ :

विधायक जी को 'बंदूक डांस' करना पड़ा महंगा, पहले हुए निलंबित और अब तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 13, 2019 17:17 IST

वीडियो में चैंपियन हाथों में बंदूकें लेकर नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र चौधरी ने उन्हें एक नोटिस भी जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब पीकर हथियार लहराना बीजेपी विधायक को महंगा पड़ा है। कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन को पहले निलंबित किया गया और अब उनके तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।बीजेपी नेतृत्व चैंपियन को पार्टी से निष्कासित भी कर सकता है। राज्य इकाई ने इसके लिए सिफारिश भी कर दी है।

उत्तराखंड के खानपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निलंबित विधायक कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन के तीन हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में चैंपियन हाथों में बंदूकें लेकर नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र चौधरी ने उन्हें एक नोटिस भी जारी किया है। 

सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में चैंपियन की हरकतों को देख राज्य की पार्टी इकाई और शीर्ष बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनकी हरकतों ने पार्टी को असहज स्थित में ला दिया। सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य बीजेपी इकाई से चैंपियन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं, उत्तराखंड बीजेपी इकाई प्रभारी श्यान जाजू के चैंपियन को लेकर दो बयान सामने आए। श्याम जाजू ने पहले का कहा कि चैंपियन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। फिर बयान पलटकर कहा कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश कर दी गई है।

बता दें कि वीडियों में चैंपियन उत्तराखंडवासियों को अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह शराब का सेवन करते हुए और तीन तमंचों एक राइफल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

चैंपियन की हरकत पर देहरादून के पत्रकार गजेंद्र रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चैंपियन पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं, चैंपियन ने अपनी सफाई में कहा है कि क्या शराब पीना कोई गुनाह है? उन्होंने कहा कि वे उनके लाइसेंसी हथियार थे। राजनीतिक हल्कों में ऐसी कयासबाजी भी चल रही है कि चैंपियन बीजेपी का दामन छोड़ बहुजन समाज पार्टी में जा सकते हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्डक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल