लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक ने टीवी रिपोर्टर पर उठाया हाथ, खबर चलाने पर जान से मारने की दी धमकी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 13, 2019 19:21 IST

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणय सिंह चैंपियन पर एक टीवी पत्रकार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणय सिंह चैंपियन पर पत्रकार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, एक खबर को लेकर आरोपी विधायक नाराज था।

उत्तराखंड के खानपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक समाचार चैनल के रिपोर्टर को बुलाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक चैंपियन ने उसके रिपोर्टर राजीव तिवारी को दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन बुलाया और उन पर हमला कर दिया। खबर के मुताबिक विधायक ने पत्रकार को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। खबर में बताया गया है कि बीजेपी विधायक एक पुरानी खबर को लेकर नाराज थे जिसे टीवी पर प्रसारित किया गया था। 

दरअसल, चैनल ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित उत्तराखंड सदन में हरिद्वार नंबर के रजिस्ट्रेशन वाले एक वाहन की खबर चलाई थी। इस वाहन का इस्तेमाल चैंपियन के काफिले में किया जा रहा था। इसे एक निजी वाहन बताया गया था और इस पर गैर-कानूनी तरीके से 'उत्तराखंड पुलिस' लिखा गया था। खबर में बताया गया था कि वाहन किसी राजा नरेंद्र सिंह द्वारा खरीदा गया था। 

खबर के मुताबिक, पीड़ित पत्रकार ने पुलिस में आरोपी विधायक खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पत्रकार राजीव ने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी पर थे तभी विधायक ने फोन करके दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के कमरा नंबर-204 में मिलने के लिए बुलाया। पत्रकार राजीव के मुताबिक, उन्होंने काम निपटाकर बताए गए पते पर पहुंचने की बात कही और ऐसा ही किया। 

राजीव के मुताबिक, उनके मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने अपनी पिस्तौल मंगाकर कुछ ऐसी हरकतें कीं जिससे कि भय का माहौल बने। उनके मुताबिक आरोपी ने किसी को फोन लगाया और कुछ इस अंदाज में बात करने लगा कि वह डर जाएं। राजीव के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने उन पर हमला किया और कहा कि अगर उसके खिलाफ खबर चलाई तो गोली मार देगा।

टॅग्स :इंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं