लाइव न्यूज़ :

साक्षी मिश्रा के पति अजितेश की हाई कोर्ट परिसर में पिटाई, विधायक की बेटी के साथ भी धक्का मुक्की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 10:51 IST

सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश द्वारा वीडियो जारी कर जान का खतरा बताये जाने के बाद भी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा था कि उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था। साक्षी मिश्रा और अजितेश ने दावा किया था कि  प्रयागराज में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने उनकी शादी करवाई थी। लेकिन राम जानकी मंदिर के पुजारी इस बात से पलट गये हैं।

बीजेपी के बरेली के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश की शादी को लेकर आज (15 जुलाई) इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसी दौरान अजितेश के साथ एक काले कपड़े पहने हुये युवक ने मारपीट की। हाई कोर्ट के एच ए नसीम वकील ने अजितेश की पिटाई की मीडिया के सामने आकर गवाही भी दी है। उन्होंने कहा है कि हाई कोर्ट के परिसर में किसी भी शख्स की पिटाई करना बहुत बड़ी घटना है। वकील ने बताया कि पिटाई करने वाले आरोपी फिलहाल फरार हो गये हैं। वकील का कहना है कि वो कोर्ट चेंबर के अंदर थे, जब वो शोर-शराबा सुनकर बाहर आये तो उन्होंने देखा कि अजितेश की कुछ लोग पिटाई कर रहे थे। 

राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश ने पति-पत्नी के रूप में शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए 11 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार द्वारा दायर इस याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति वाई.के. श्रीवास्तव ने 15 जुलाई की तारीख तय की थी। खबरों के मुताबिक इसी दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोनों पंजीकृत विवाह कर सकते हैं। 

3 जुलाई से साक्षी और उनके पति घरवालों से छुपकर भाग रहे हैं। दंपति शुक्रवार को एक समाचार चैनल पर आए और बरेली से भाजपा के विधायक व साक्षी के पिता राजेश मिश्रा पर आरोप लगाया कि वह जाति कारणों से विवाह के खिलाफ हैं। 

सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश द्वारा वीडियो जारी कर जान का खतरा बताये जाने के बाद भी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा था कि उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। राजेश मिश्रा ने कहा था, वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। साक्षी मिश्रा और अजितेश ने दावा किया था कि  प्रयागराज में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने उनकी शादी करवाई थी। लेकिन राम जानकी मंदिर के पुजारी इस बात से पलट गये हैं। जिसके बाद साक्षी और अजितेश कोर्ट में रिजस्टार के सामने पंजीकृत विवाह कर सकते हैं। 

जानें क्या है पूरा मामला 

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय। 

साक्षी ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल