लाइव न्यूज़ :

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी रविवार को जारी करेगी अपना घोषणापत्र, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2024 20:57 IST

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी लगातार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकता को उजागर कर रहे हैं, सत्तारूढ़ भाजपा उनसे संबंधित मुद्दों को प्रमुखता दे सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा पीएम मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेगीइसमें 'विकसित भारत' के रोडमैप के अलावा कल्याण और विकास योजनाओं के मुद्दे शामिल होने की संभावना हैगरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता दे सकती है भाजपा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। भगवा पार्टी के घोषणापत्र को "संकल्प पत्र" कहा जाता है - इसमें 'विकसित भारत' के रोडमैप के अलावा कल्याण और विकास योजनाओं के मुद्दे शामिल होने की संभावना है। मोदी लगातार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकता को उजागर कर रहे हैं, सत्तारूढ़ भाजपा उनसे संबंधित मुद्दों को प्रमुखता दे सकती है। पीएम मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता दलित नेता बी आर अंबेडकर की जयंती के दिन घोषणापत्र के अनावरण में शामिल होंगे।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित अपने मुख्य वैचारिक वादों को पूरा कर लिया है, सभी की निगाहें इस पर होंगी कि भाजपा के बड़े सांस्कृतिक और हिंदुत्व एजेंडे को घोषणापत्र में कैसे शामिल किया जाएगा। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित अपने मूल वैचारिक वादों को पूरा किया है। अब सभी की निगाहें इस पर होंगी कि भाजपा के बड़े सांस्कृतिक और हिंदुत्व एजेंडे को घोषणापत्र में कैसे शामिल किया जाता है।

भाजपा ने पिछले महीने अपना घोषणापत्र तैयार करने के लिए रक्षा मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की थी। समिति में पार्टी शासित राज्यों के चार मुख्यमंत्रियों के अलावा 11 मंत्री हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया था। घोषणापत्र समिति में सिख, मुस्लिम और ईसाई सहित प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय से एक भाजपा नेता है।

543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 जून को समाप्त होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, 5वां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और आखिरी व 7वां चरण 1 जून को होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट