लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर KCR का गंभीर आरोप, कहा- प्रतिबंधों के कारण 2022-23 में तेलंगाना की आय में आई 40 हजार करोड़ से अधिक की कमी

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 25, 2022 09:53 IST

तेलंगाना सरकार के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राज्य पर अनावश्यक प्रतिबंधों के कारण राज्य को 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय का नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लोगों को विस्तार से अवगत कराने के लिए दिसंबर में एक सप्ताह के लिए विधानसभा सत्र आयोजित करने का भी फैसला किया।तेलंगाना सरकार के अनुसार, 2022- 2023 में राज्य को प्राप्त होने वाली आय में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।तेलंगाना को 2022-23 वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 54,000 करोड़ रुपये की FRBM सीमा दी गई थी।

हैदराबाद:तेलंगाना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अनावश्यक प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप 2022- 2023 में राज्य को प्राप्त होने वाली आय में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई। तेलंगाना सरकार ने यह दावा किया। राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लोगों को विस्तार से अवगत कराने के लिए दिसंबर में एक सप्ताह के लिए विधानसभा सत्र आयोजित करने का भी फैसला किया।

सीएम ने आगे वित्त मंत्री हरीश राव और विधायी मामलों के मंत्री प्रशांत रेड्डी को इस दिशा में कदम उठाने का निर्देश दिया। तेलंगाना सरकार के एक बयान में कहा गया है कि ऊटपटांग आर्थिक नीतियों पर चल रही केंद्र सरकार का रवैया राज्यों के भविष्य और उनके विकास में बाधक बन गया है। एक नियमित प्रथा के रूप में केंद्र प्रत्येक राज्य के लिए एक राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (FRBM) सीमा की घोषणा करता है। 

तेलंगाना को 2022-23 वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 54,000 करोड़ रुपये की FRBM सीमा दी गई थी। इसके बाद तेलंगाना ने बजट परिव्यय तैयार किया। हालांकि, केंद्र ने अचानक राज्य की FRBM सीमा को घटाकर 39,000 करोड़ रुपये कर दिया। इसके अलावा आर्थिक रूप से मजबूत राज्य FRBM सीमा से आधा प्रतिशत अतिरिक्त फंड जुटाने के हकदार हैं। 

राज्य को बिजली सुधारों को लागू करने के लिए मजबूर करके, जो किसानों और कृषि के खिलाफ हैं, तेलंगाना को आधे प्रतिशत अतिरिक्त ऋण सुविधा से वंचित रखा गया है। इससे राज्य को करीब छह हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। केंद्र ने राज्य को गैर-बजटीय कोष में 20,000 करोड़ रुपये जारी करने पर भी रोक लगा दी। 

कुल मिलाकर केंद्र की गलत नीतियों और उसके फैसलों के कारण तेलंगाना को लगभग 40,000 करोड़ रुपये नहीं मिले। चूंकि तेलंगाना सरकार इसे सामने लाना चाहती है, इसलिए राज्य और देश की पूरी जानकारी देने के लिए दिसंबर में विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावK Chandrashekhar Raoतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण