लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओ ने रामजन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम कल्याण सिंह किए जाने का स्वागत किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:29 IST

Open in App

राजस्थान के भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर परिसर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग' किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में, श्री राम मंदिर को जाने वाले मार्ग का नाम श्री कल्याण सिंह जी के नाम पर रखे जाना एक परम राम भक्त को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘यह भाजपा है, यहां एक परिवार का राज नहीं, यहां व्यक्ति के श्रेष्ठ कार्यों और व्यक्तित्व का गुणगान है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निर्णय का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम 'श्री कल्याण सिंह मार्ग' किए जाने के निर्णय का मैं अभिनंदन करती हूं। एक सच्चे रामभक्त के लिए इससे बड़ी श्रद्धांजलि भला और क्या होगी।’’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने सोमवार को जयपुर ग्रामीण के जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमजन से जनसंपर्क किया। डॉ. पूनियां ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अबकी बार भी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस सरकार का कुशासन हारेगा और भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम जीतेगा, वोटरों की ताकत से कांग्रेस के कुशासन पर चोट पड़ेगी और कांग्रेस का अभिमान भी टूटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार