लाइव न्यूज़ :

भाटपारा हिंसा: बीजेपी का तीन सदस्यीय दल लेगा हालात का जायजा, ममता के मंत्री ने कहा- आग में घी डालने का काम करेगा उनका दौरा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 22, 2019 14:18 IST

बीजेपी के इस तीन सदस्यीय दल में एसएस अहलूवालिया, सत्यपाल सिंह और वीडी राम शामिल हैं। दल का नेतृत्व एसएस अहलूवालिया कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, ''भाटपारा में जो हिंसा घटी, उससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बेहद दुखी हैं। ऐसी घटनाएं केवल पश्चिम बंगाल में हो रही हैं। हम संबंधित लोगों से बात करेंगे और गृहमंत्री जी को रिपोर्ट सौंप देंगे।'' 

Open in App
ठळक मुद्देभाटपारा हिंसा के बाद तनाव जारी, बीजेपी का तीन सदस्यीय दल हालात का जायजा लेगा।ममता बनर्जी सरकार के मंत्री ने कहा कि बीजेपी नेता आग में घी डालने आ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद से कई दफा हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं। हाल की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिन लोगों की मौत हुई है वे बीजेपी से संबंधित बताए जा रहे हैं। राजनीतिक उथल-पुथल है ही, लिहाज ने बीजेपी ने तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित कर हालात का जायजा लेने के लिए उसे बंगाल भेजा है।

बीजेपी के इस तीन सदस्यीय दल में एसएस अहलूवालिया, सत्यपाल सिंह और वीडी राम शामिल हैं। दल का नेतृत्व एसएस अहलूवालिया करेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा, ''भाटपारा में जो हिंसा घटी, उससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बेहद दुखी हैं। ऐसी घटनाएं केवल पश्चिम बंगाल में हो रही हैं। हम संबंधित लोगों से बात करेंगे और गृहमंत्री जी को रिपोर्ट सौंप देंगे।'' 

बता दें कि भाटपारा के जिस हिस्से में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, वहां पुलिस और सैन्य बल को तैनात किया गया है। धारा-144 लगाई गई है। हालांकि कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार (21 जून) को हिंसा में मारे गए लोगों के शवों के साथ रैली निकाली थी।

ऐसे हालात में बीजेपी के तीन सदस्यीय दल के दौरे को ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मलिक ने आग में घी डालने वाला काम बताया। उन्होंने बीजेपी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीजेपी के मंसूबे सफल न होने दें। 

वहीं, भाटपारा हिंसा की निंदा राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने भी की है और कहा कि भाटपारा ही नहीं, राज्य के किसी भी इलाके में ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा की कार्रवाई के दौरान यह न देखा जाए कि वह किस पार्टी से है। दोषी को सजा मिलनी चाहिए। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पहले तृणमूल कांग्रेस में रहे और फिर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का पाला पकड़ने वाले पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के बैरकपुर से सांसद बनने के बाद से हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अर्जुन सिंह पर आरोप लग रहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस के लोगों में फूट डालने का काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कई टीएमसी नेता बीजेपी में शामिल हो गए। जोकि अर्जुन सिंह द्वारा डाली गई कथित फूट का नतीजा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह