लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया सुले को भाजपा नेता ने कहा, "घर जाकर खाना बनाएं", बृंदा करात और कनिमोझी ने किया विरोध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 27, 2022 14:35 IST

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बीते बुधवार को लोकल बॉडी इलेक्शन में ओबीसी के लिए आरक्षण के मुद्दे पर सवाल उठाने के लिए सुप्रिया सुले को कहा कि वो "घर जाकर खाना बनाए"। इस मामले में सीपीएम नेता बृंदा करता और डीएमके नेता कनिमोझी ने भाजपा नेता के बयान की कड़ी आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भाजपा नेता ने एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ की अपमाानजनक टिप्पणीभाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले को कहा कि वो "घर जाकर खाना बनाए"इस कारण महिला नेताओं में भारी रोष है और बृंदा करात और कनिमोझी ने इसकी कड़ी निंदा की है

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा नेता द्वारा सुप्रिया सुले को यह कहना की वो राजनीति करने की जगह "घर जाकर खाना बनाएं", ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है।

इस कारण महिला नेताओं में भारी रोष है और दलगत भावनाओं से उपर उठकर सभी दलों की महिला नेताओं ने भाजपा नेता के विवादित टिप्पणी की जमकर आलोचना की हैं।

दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बीते बुधवार को लोकल बॉडी इलेक्शन में ओबीसी के लिए आरक्षण के मुद्दे पर सवाल उठाने के लिए सुप्रिया सुले को कहा कि वो "घर जाकर खाना बनाए"।

इस मामले में सीपीएम नेता और अनुभवी सांसद बृंदा करात ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राज्य विधानसभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन में 'संविधान और महिलाओं के अधिकारों' विषय पर बोलते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

बृंदा करात ने राजनीति में पुरुषों के द्वारा महिलाओं को अपमानित करने के आपराध के लिए दंडित करने और इसे रोकने के लिए आचार संहिता बनाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के खिलाफ सेक्सिस्ट टिप्पणियों पर प्रतिबंध लगाना बेहद जरूरी है, जिससे राजनीतिक दलों में लिंगभेद को समाप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा, “महिलाएं अलग-अलग -दलों में हैं, उनमें राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन हमें महिलाओं के अपमान को रोकने के लिए संसद और विधानसभा में ऐसी आचार संहिता लानी चाहिए, जिससे सार्वजनिक जीवन में काम कर रही महिलाओं के खिलाफ सेक्सिस्ट टिप्पणियों को रोका जा सके और इसके लिए सभी महिलाओं को एकसाथ आने की जरूरत है।”

समाचार एजेंसी 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक करात ने यह भी कहा, “अगर मेरी पार्टी के नेता किसी महिला नेता के बारे अपमानजनक बात बोलते हैं और वो सोचते होंगे कि वह किसी एर महिला नेता को नीचा दिखा रहे हैं तो वह गलत हैं, क्योंकि उनकी इस सोच से वास्तव में सभी महिला नेताओं का अपमान होता है। इससे लोकतंत्र की गरिमा गिरती है और सार्वजनिक जीवन में स्थापित उच्च मूल्यों को छति पहुंचती है।”

सीपीएम नेता वृंदा करात की तरह डीएमके नेता और लोकसभा सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने भी सुप्रिया सुले के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में महिला नेताओं पर शर्मसार टिप्पणी करने के खिलाफ एक विधेयक लाएगी।

कनिमोझी ने कहा, “सोशल मीडिया के दौर में कोई भी बिना किसी भय के महिला पत्रकारों, राजनेताओं, लेखिकाओं और सार्वजनिक जीवन में किसी भी महिला के बारे में कुछ भी बोल या लिख सकता है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि हम महिलाओं को शर्मसार करने के खिलाफ, सोशल मीडिया पर, महिलाओं के बारे में सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ बिल जरूर लाएंगे।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “लोगों को समझना चाहिए कि इससे हमें मजबूती मिलेगी। यदि आप यही सपना देखते हैं कि हम केवल खाना पकाने के लिए हैं तो हम आपको खाना बनाना भी सिखा सकते हैं। हम इस मामले में आपको शर्मिंदा नहीं करेंगे।"

टॅग्स :Supriya Suleमहाराष्ट्रमुंबईMaharashtraMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार