लाइव न्यूज़ :

Tajinder Bagga Arrest: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2022 13:20 IST

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने पंजाब की सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, अरविंद केजरीवाल को 'धमकी' देने का है मामला।तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर राजनीति तेज, भाजपा नेताओं ने पंजाब की सरकार और 'आप' पर बोला हमला।कपिल मिश्रा ने दावा किया कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार कर ले गए।

चंडीगढ़: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की ओर से उनके खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान ने भी शुक्रवार सुबह तस्वीरें साझा कर तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का दावा किया है। नरेश बाल्यान के ट्वीट के अनुसार अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने तेजंदिर की गिरफ्तारी को पंजाब की भगवंत मान सरकार का मनमाना रवैया बताया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजना नेताओं के अनुसार 'आप' बदले की भावना से काम कर रही है। 

बग्गा के खिलाफ मामला 'आप' के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से पंजाब पुलिस तेजिंदर बग्गा की तलाश में थी और पहले उनकी खोज में दिल्ली भी आ चुकी थी। हालांकि तब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

बता दें कि कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर केजरीवाल के बयान के बाद तेजिंदर बग्गा ने उन पर निशाना साधा था। केजरीवाल को बग्गा ने कश्मीरी पंडित विरोधी भी बताया था। इसके बाद बग्गा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, शत्रुता को बढ़ावा देने जैसे आरोपों को लेकर पंजाब में मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। छत्तीसगढ़ में भी बग्गा के खिलाफ एफआईर दर्ज है। इसमें बग्गा पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है।

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाPunjab Policeआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीअरविंद केजरीवालभगवंत माननरेश बालियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील