लाइव न्यूज़ :

सभी विपक्षी नेता मिल कर भी पीएम मोदी को हरा नहीं सकते- ममता बनर्जी के खेल वाले बयान पर सुशील मोदी ने दिया जवाब

By आजाद खान | Updated: September 9, 2022 16:25 IST

भाजपा नेता सुशील मोदी ने 2024 में पीएम की दावेदारी करने वाले सभी नेताओं पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि सभी विपक्षी नेता अगर मिल भी जाए तो वे फिर भी पीएम मोदी को हरा नहीं सकते है।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम की दावेदार पर सुशील मोदी ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक नेता कुछ न कुछ कर रहे है और पीएम मोदी को हराने में लगे है।ऐसे में उन्होंने कहा कि सभी अगर मिल भी जाए तो भी वे पीएम मोदी को 2024 लोकसभा चुनाव में हरा नहीं सकते।

पटना: 2024 में कौन पीएम बनेगा? इसकी दावेदारी सभी नेताओं द्वारा पेश किए जाने पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने बयान दिया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि अगर सभी विपक्षी नेता मिल भी जाए फिर वे पीएम मोदी को हरा नहीं सकते है। 

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने यब बयान सीएम ममता बनर्जी के दिए गए भाषण के संदर्भ में दिया है जिसमें वे 2024 से वह बंगाल से एक खेल शुरू करने की बात कह रही है। 

इस पर सुशील मोदी ने क्या कहा

सुशील मोदी ने सभी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सभी नेता अगर एकजुट भी हो जाए तो वे फिर भी पीएम मोदी को हरा नहीं सकते है। मामले में बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा, "हर कोई दावेदारी कर रहा है। राहुल जी अलग यात्रा निकाल रहे हैं, अरविंद केजरीवाल अलग यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश जी राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं। ये सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।"

ममता बनर्जी ने खेल होने की कही थी बात

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने यह दावा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में खेल होगा और इस खेल में उनका साथ लगभग सभी विपक्षी पार्टी के बड़े नेता देंगें। सीएम ममता बनर्जी ने नाम लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव और नीतीश कुमार के साथ और नेता भी उनका साथ देंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में दोबारा आने नहीं देंगे। 

टॅग्स :बिहारभारतनरेंद्र मोदीममता बनर्जीहेमंत सोरेननीतीश कुमारअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल