लाइव न्यूज़ :

पामेला गोस्वामी ड्रग केस में BJP नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, मादक पदार्थों के मामले में दर्ज है केस

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2021 07:15 IST

कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को बीते दिनों एक नोटिस दिया था, जिसमें उनसे मामले के संबंध में मादक पदार्थ निरोधक विभाग के सामने उपस्थित होने को कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपामेला गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि यह उन्हें फंसाने की राकेश सिंह की साजिश है। राकेश सिंह को जिला पुलिस ने गालसी में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक नाकापॉइंट से गिरफ्तार किया।

कोलकातापश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थ जब्ती मामले में संलिप्तता के आरोप में कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर पूर्व बर्दमान जिले के गलसी से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के बंदरगाह क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य के घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में कोलकाता पुलिस की मादक निरोधक पदार्थ इकाई ने उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है।

पामेला गोस्वामी को उनके एक दोस्त और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था-

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राज्य सचिव पामेला गोस्वामी को उनके एक दोस्त और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उनकी कार से करीब 90 ग्राम कोकीन मिली थी। गोस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश सिंह पर आरोप लगाया था कि यह उनकी ही साजिश है। कोलकाता पुलिस ने सिंह को एक नोटिस दिया जिसमें उनसे मामले के संबंध में मादक पदार्थ निरोधक विभाग के सामने उपस्थित होने को कहा गया था।

राकेश सिंह को दिल्ली जाते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार-

उन्होंने कहा कि वह किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं और वापस लौटने के बाद पुलिस के सामने पेश होंगे। कोलकाता पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लग रहा था कि वह भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शायद इस बात का पता चल गया था कि पुलिस उन्हें तलाश कर रही है इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी बदल ली थी।’’ सिंह को जिला पुलिस ने गालसी में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक नाकापॉइंट से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सिंह एक कार में थे जिसमें वह सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों के साथ एक अज्ञात जगह जा रहे थे। ये कर्मी उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराये गए थे।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोलकाताभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज