लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने मुख्यमंत्री की विदर्भ यात्रा पर कसा तंज

By भाषा | Updated: January 9, 2021 13:16 IST

Open in App

ठाणे, नौ जनवरी भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विदर्भ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ यात्रा से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना के कार्य और पूर्वी विदर्भ के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता डारेकर ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''सिर्फ विदर्भ की यात्रा से उसका विकास सुनिश्चित नहीं हो जाएगा। मुख्यमंत्री को सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस नीत पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कई विकास परियोजनाओं के कार्य पर सत्तारूढ़ शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार रोक लगा रही है।

डारेकर ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उच्चतम न्यायालय में अभी यह मामला लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल