लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने राहुल गांधी की तुलना दिव्यांग कलाकार से कर उड़ाया उनका मजाक, कांग्रेस ने दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 08:52 IST

भाजपा नेता विश्वास सारंग ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा, ’’वह कौन था? हां, कामो...आप देख सकते हैं कि जहां से कामो ने अपनी यात्रा शुरू की, कह रहा है ‘भारत जोड़ो’। वह गरीबी हटाओ की बात कर रहा है, लेकिन 40 हजार रुपये की टी-शर्ट पहनता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता विश्वास सारंग ने राहुल गांधी की तुलना एक दिव्यांग कलाकार से की है। इस दौरान भाजपा नेता ने राहुल के टी-शर्ट की भी बात की है। उन्होंने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है और उनके खिलाफ भी बयान दिया है।

गांधीनगर: मध्य प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना कथित तौर पर दिव्यांग कलाकार ‘कामो’ से की है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें बीजेपी नेता को इस तरह से बयान करते हुए देखा गया है। 

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस ने ‘दिव्यांग कलाकार’ की खिल्ली उड़ाने को लेकर भाजपा की आलोचना की और कहा कि पार्टी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभियान से बौखलाई हुई है। आपको बता दें कि गुजरात में अहमदाबाद से 215 किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे में सारंग भाजपा कार्याकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। 

कौन है ‘कामा’ और उन्हें क्या बीमारी है

आपको बता दें कि कामो को ‘कामा’ भी कहा जाता है और वह अपने अनोखे नृत्य के कारण गुजरात में लोकप्रिय हैं। वह संभवत: डाउन सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सारंग को राहुल गांधी की तुलना कामो से करके उनका मजाक उड़ाते सुना जा सकता है। 

वीडियो में भाजपा नेता ने ऐसे उड़ाया राहुल गांधी का मजाक

ऐसे में भाजपा नेता को वीडियो में यह कहते हुए सुना गया है, ’’वह कौन था? हां, कामो...आप देख सकते हैं कि जहां से कामो ने अपनी यात्रा शुरू की, कह रहा है ‘भारत जोड़ो’। वह गरीबी हटाओ की बात कर रहा है, लेकिन 40 हजार रुपये की टी-शर्ट पहनता है।’’ 

भाजपा नेता ने सोनिया गांधी पर भी हमला बोला है

सारंग वीडियो में सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कामो की ‘मम्मी’ तो ‘मौनमोहन सिंह’ को रिमोट से नियंत्रित किया करती थीं। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कामो एक दिव्यांग कलाकार है। भाजपा नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।’’ 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ फिर से कर्नाटक में हुई दाखिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ शुक्रवार को एक बार फिर कर्नाटक में दाखिल हुई। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में यात्रा सम्पन्न होने के बाद यहां पहुंची। आंध्र प्रदेश के कर्नूलु जिले में मंत्रालयम मंदिर परिसर से शुक्रवार सुबह 44वें दिन की यात्रा शुरू की गई। 

कर्नाटक के रायचूर जिले के यरागेरा में आज के दिन की यात्रा सम्पन्न होगी। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पार्टी के कई नेता व विधायक इस दौरान राहुल गांधी के साथ मार्च करते नजर आए। 

यात्रा ने रायचूर सीमा के पास गिलेसुगुरु से कर्नाटक में प्रवेश किया। 23 अक्टूबर सुबह पड़ोसी राज्य तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले यह जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। गांधी ने बृहस्पतिवार रात को आंध्र प्रदेश के मंत्रालयम स्थित गुरु राघवेंद्र स्वामी मठ जाकर विशेष पूजा भी की थी।  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राBJPगुजरातVishwas Sarang
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार